Categories: Uncategorized

फरीदाबाद के न्यू भारत कॉलोनी की जनता बैठी सड़कों पर, प्रशासन को जगाने के लिए किया प्रदर्शन

फरीदाबाद में बिजली की बहुत ख़राब स्थिति है बताया जा रहा है सैक्टर – 88 स्थित न्यू भारत कॉलोनी में पांच दिन से बिजली की समस्या है यहाँ लगातार बिजली की कटौती हो रही है। लोगों का कहना है कि यहाँ पाँच मिनट के लिये बिजली आती है और फिर चली जाती है । परेशान होकर लोगों ने रविवार देर रात सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था । सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक न्यू भारत कॉलोनी में लगभग 5 हज़ार से भी ज्यादा परिवार रहते हैं जिसके लिए नगर निगम ने बिजली सप्लाई के लिए केवल 1 ट्रांसफॉर्मर लगाया हुआ था। जो की बार – बार ओवरलोड हो रहा था। जिसकी वजह से रोजाना कोई ना कोई फाल्ट इसमे देखने को मिलता था और ट्रांसफॉर्मर का बार बार फ्यूज़ उड़ जाता था।

लोगों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि वे घटिया किस्म का फ्यूज़ लगाकर चले जाते हैं और यह समस्या बार बार हो रही है। ये समस्या लगभग पाँच दिनों से लोगों को हो रही है। इससे परेशान लोगों ने रविवार देर रात सड़क जाम कर दिया और सड़कों पर बैठ गए। लोगों ने जमकर नारेबाज़ी भी की। स्थिति को काबू करने के लिए सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौजूद हो गयी। रात को लगभग साढ़े 11 बजे लोगों से बात करके उन्हें आश्वासन देकर जाम को खुलवाया गया। उसके बाद तुरंत ही काम चालू किया गया और मौके पर ट्रांसफॉर्मर लगाया और रात करीब दो बजे तक बिजली चलाई गयी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago