अब ढकेगा मेनहोल, फरीदाबाद में 250 ढक्कन का दिया ऑर्डर

फरीदाबाद में खुले मैनहोल तो जैसे आम बात है । दिन रोज़ ना जाने कितने लोग इन खुले मैनहोले की वजह से आए दिन एक्सीडेंट होते रहते है । अभी कुछ ही समय फेल वॉर्ड नंबर 5 स्थित मंदिर वाली रोड पर नगर निगम ने सीवर लाइन की सफाई करने के बाद मैनहोल का ढक्कन नहीं लगाया। आसपास के लोगों ने सीवर का ढक्कन खुला देख उसके पास एक फ्लैक्स बोर्ड रख दिया ताकि लोग सावधान हो जाएं।

एक महिला गोद में लिए हुए बच्चे के साथ खुले मैनहोल में गिर गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत बाहर निकाल लिया। दोनों सुरक्षित हैं, उन्हें मामूली खरोंच लगी है। यह घटना एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 5 स्थित कुंमाऊ मंदिर वाली रोड पर हुई। घटना रोड के पास ही एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वही सेक्टर-56 में सीवर के खुले मैनहोल में गिरकर एक बैंककर्मी युवक की मौत हो गई ।इस युवक की तीन महीने बाद शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे से घर में मातम छा गया । यह घटना शनिवार देर रात को हुई थी , रविवार को मृतक युवक का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर कागजी कार्यवाही शुरू की।

मृतक बैंककर्मी की पहचान शिवदुर्गा विहार लकड़पुर निवासी 24 वर्षीय हरीश वर्मा उर्फ हनी के रूप में हुई है। सेक्टर-58 के थाना प्रभारी भारतेंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है कि मैनहोल को ढंकने की जिम्मेदारी किसकी थी। जांच के बाद संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

खुले मैनहोल के कारण हो रहे हादसों के बाद आखिरकार निगम ने समस्या के समाधान की ओर कदम बढ़ाया है। डबुआ इलाके में खुले मैनहोल पर ढक्कन लगाने का काम नगर निगम शुरू करेगा। नगर निगम वॉर्ड 10 के लिए 250 ढक्कन खरीदने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम एसई ओमबीर ने बताया कि ढक्कन खरीदने के लिए 3 लाख 23 हजार रुपये का एस्टिमेट तैयार किया है।


एक महीने के अंदर ही ढक्कन लगाने का काम शुरू किया जाएगा। पिछले दिनों सेक्टर-56 में मैनहोल में गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने सभी एक्सईएन को कहा था कि वह अपने इलाके में सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें कि उनके इलाके में कहां सीवर पर ढक्कन नहीं है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago