
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म शूट के दौरान सेट पर अचानक हुई तबियत ख़राब। बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हृदय गति बढ़ने की वजह से जांच के लिए एक हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वो हैदराबाद में अमिताभ बच्चन के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रही थी।
सूचना के अनुसार शूटिंग के दौरान हृदय गति बढ़ने के बाद वो अस्वस्थ महसूस कर रही थी और उन्हें तुरंत शहर के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया, वहाँ उनकी जाँच हुई। इलाज के तुरंत बाद वो शूटिंग के लिए सेट पर लौट आईं क्योंकि उनकी हृदय गति स्थिर हो गई थी। डायरेक्टर नाग अश्विन की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास भी मुख्य भूमिका में हैं।
दिल से जुड़ी बिमारियाँ आज कल बहुत तेज़ी से सामने आ रहे हैं, इससे पहले सिंगर केके और पिछले एक साल में कई सेलेब्रिटी का दिल से जुड़े समस्याओं की वजह से निधन हुआ।
लोगों को ऐसी बीमारियों से बचकर रहना चाहिए। बताया जाता है की ऐसी बीमारियां संतुलित भोजन ना मिल पाने के कारण होता है।
आज के समय में लोग अपने कामों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे पाते,लेकिन लोगों को अपने ह्रदय से खिलवाड नहीं करना चाहिए उन्हें इन बीमारियों के बारे में पता होना चाहिए ।
इसलिए आप सभी को हार्ट एरिदमिया जो कि दिल से जुड़ी बीमारी है इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। हार्ट एरिदमिया दिल का एक विकार है, जिसमें आपके दिल की धड़कन असामान्य और अनियमित हो जाती है।
अनियमित दिल की धड़कन को ‘हृदय अतालता’ या ‘एरिथमिया’ कहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका हृदय बहुत तेज या बहुत धीमी गति से धड़क रहा हो। बल्कि, इसका अर्थ यह है कि हृदय की धड़कन अपनी सामान्य ताल से नहीं चल रही है। एरिथमिया तब होता है
जब हृदय की धड़कन को समन्वित करने वाले विद्युत संकेत ठीक से काम नहीं कर रहे हों। उदाहरण के लिए, कुछ लोग अनियमित दिल की धड़कन का अनुभव करते हैं, जिसके कारण हृदय तेज़ी से धड़कता हुआ या फड़फड़ाता हुआ महसूस हो सकता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…