Categories: EntertainmentTrending

क्या हुआ सेट पर जिससे फिल्म हिरोइन हुई परेशान, राधिका आप्टे ने खोला राज़



OTT पर लोगों के दिलों को छु जाने वाली राधिका आप्टे ने अपनी फैन फॉलोविंग इतनी बढ़ा ली है की अब उनके फैंस उन्हें ‘क्वीन और ओटीटी’ का दर्जा देने लगे हैं। भविष्य में आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो राधिका जल्द ही फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ काम करती दिखाई पड़ेंगी। हाल ही में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की साथ में शूटिंग करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन राधिका आप्टे का इस फिल्म के लुक सामने आना अभी बाकी है।



हाल ही में राधिका आप्टे ने अपने फैंस से अपना अनुभव साझा करते हुए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के बारे में बताया है। राधिका आप्टे इससे पहले नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ और फिल्म ‘बाजार’ में सैफ अली खान के साथ काम कर चुकी हैं। राधिका ने बताया की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में सैफ अली खान के साथ उनका तीसरा प्रोजेक्ट होगा जिसे लेकर वो बहुत उत्सुक भी हैं।



इंडिया टुडे के साथ बातचीत में राधिका आप्टे ने बताया, ‘विक्रम वेधा के लिए मेरा शूट पूरा हो चुका है। सैफ अली खान और मेरा साथ में ये तीसरा प्रोजेक्ट है। उसके साथ काम करना मुझे बहुत पसंद है, मुझे वो बहुत ज्यादा फनी लगते हैं। मैं बस सेट पर हंसती रहती हूं। इसके अलावा निर्देशक पुष्कर-गायत्री बहुत शालीन हैं। मैं अपनी शूटिंग खत्म हो जाने के बाद सचमुच रोई हूं। विक्रम वेधा की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत अच्छा वक्त बिताया है।’




राधिका ने अपने फैंस से ऋतिक रोशन के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया, ‘मैंने उनसे बहुत सारी चीजों को लेकर बातचीत की। वह बहुत प्यारे हैं। मैंने उनके साथ भी बहुत अच्छा वक्त बिताया है।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्रम वेधा एक ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है जिसे इसी नाम से बनाया गया था।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago