Categories: HealthPolitics

वार्ड 23 की पार्षद गीता रैक्सवाल ने अपने कार्यालय पर मुफ्त कोरोना रेपिड टेस्ट कैंप लगवाया।

फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र की नहरपार की कॉलोनियों के निवासियों के लिए कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प सेहतपुर स्थित पार्षद गीता रैक्सवाल के कार्यालय पर लगाया गया है।

यहाँ पर वार्ड न. 23 के अंतर्गत आने वाली सभी कॉलोनी और गांव के निवासियों के लिए कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प लगाया गया है। जिन्हे कोरोना के लक्षण हैं या फिर कोरोना होने का शक है। ऐसे सभी लोग सेहतपुर स्थित गीता रैक्सवाल पार्षद कार्यालय पर पहुँच कर मुफ्त में टेस्ट करवा सकते हैं।

वार्ड 23 की पार्षद गीता रैक्सवाल ने अपने कार्यालय पर मुफ्त कोरोना रेपिड टेस्ट कैंप लगवाया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश रैक्सवाल ने कहा कि हमारे देश में जितनी बड़ी आबादी है। उसकी अपेक्षा कोरोना के बहुत कम मामले हैं। अन्य देशों की तुलना में भारत बेहतर स्थिति में हैं। इस का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूझ-बुझ को जाता है। जिन्होंने समय रहते लॉकडाउन का निर्णय लिया और उसके बाद सभी लोगों के लिए कोरोना रैपिड टेस्ट का निर्णय लिया।

आज कोरोना महामारी का टेस्ट काफी महंगा है। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त में टेस्ट कराने की सभी को सुविधा दी है। ये कोरोना संकट के समय आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है। इस के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया।

वार्ड नंबर 23 की पार्षद गीता रैक्सवाल ने अपने कार्यालय पर वार्ड के निवासियों के लिए मुफ्त कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प लगवाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, फरीदाबाद के उपमहापौर देवेंद्र चौधरी एवं डॉक्टर एससी भगत और बीके अस्पताल की पूरी टीम का आभार प्रकट किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago