HomeFaridabadफरीदाबाद में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कसी कमर

फरीदाबाद में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कसी कमर

Published on

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की। सेक्टर-28-29 चौक तथा गांव भतौला में कार्रवाई की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने कार्रवाई की। निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर निगम की पांच टीमों ने सबसे पहले सेक्टर-28 में एक बेंक्वेट हाल की इमारत को ढहा दिया।

इसके बाद सेक्टर-82, गांव भतौला में चल रहे एक बड़े अवैध निर्माण को हटाया गया। इस कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार, कार्यकारी अभियंता ओम दत्त, एसडीओ सुरेंद्र तथा कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार शामिल थे।

फरीदाबाद में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कसी कमर

इसके अतिरिक्त निगम ने गांव-मिर्जापुर में हो रहे अवैध निर्माण को भी हटाया।बता दें कि निगमायुक्त के आदेश पर इस वर्ष जनवरी में अतिक्रमण व अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान तेज किया गया था।

कुछ दिनों तक अभियान जारी रहा। बाद में अभियान को गति नहीं मिल पाई। अब फिर से अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है।

फरीदाबाद में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कसी कमर

निगमायुक्त ने बताया कि इन अवैध निमार्ण कर्ताओं को निगम की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण को रोकने के लिए नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन नोटिस पर ध्यान नहीं दिया गया।

लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा था। निगमायुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नही होने दिया जाएगा।

फरीदाबाद में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कसी कमर

ऐसे सभी अवैध निर्माण को निर्माणकर्ताओं के खर्चे पर तोड़ा जाएगा। संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण बन रहे हैं।

नगर निगम नियमित रूप से कार्रवाई जारी रखेगा। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए।

Latest articles

हरियाणा की जिया ने विदेशी सरजमीं पर जीता स्वर्ण पदक, गांव की पगडंडियों से निकलकर किया नाम रोशन, जानिए पुरी ख़बर।

गांव की पगडंडियों को नापते हुए बैडमिंटन खेल में प्रांगत होकर भारतीय टीम में...

फरीदाबाद में बढ़कल पुल पर शुरू हो जायेगा, आवागमन लोगों को मिलेगी राहत, जानिए पूरी खबर।

हाईवे से एन आई टी और सूरजकुंड की कनेक्टिविटी के लिए अहम बड़खल रेलवे...

फरीदाबाद के हैकर्स भेज रहे हैं मैसेज, ‘लुक हूज डेड’ का नया स्कैम, जानिए पुरी ख़बर।

आजकल सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने के मामले काफी बढ़ गए हैं। लोगों को...

फरीदाबाद की आठ सदस्य टीम कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट करेंगी तैयार, जाने पूरी खबर।

नगर निगम ने लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट तय करने के लिए 8...

More like this