Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में पेट्रोल और डीज़ल की हो रही है कमी, पेट्रोल पंप दिखाई दे रहे हैं सूने


फरीदाबाद जैसे जिले में पेट्रोल और डीज़ल की कमी होने लगी है, जिस औद्योगिकक्षेत्र में पेट्रोल और डीज़ल की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है आज वहीं इसकी कमी देखने को मिली । फरीदाबाद में बुधवार को शहर के कई पेट्रोल पंप पेट्रोल-डीजल के ना होने से बंद करने पड़े। सबसे ज्यादा दिक्कत बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर रही।

पेट्रोल न होने की वजह से वाहन चालकों को वापस लौटा दिया गया। इससे उन्हें काफी दिक्कत हुई। पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ेगी। इस समस्या को लेकर ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री को ट्विट भी किया है।

फरीदाबाद में रोजाना करीब सात लाख लीटर डीजल और चार लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। पिछले दो-तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल की कमी की वजह से बहुत समस्या हो रही है। पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया , तेल आपूर्ति में 50 फीसदी की कमी दर्ज की गई हैं।

बुधवार को बाटा चौक, नीलम चौक, अजरौंदा मेट्रो स्टेशन, बड़खल चौक आदि पेट्रोल पंप बंद दिखाई दिए तो कुछ पर केवल दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेट्रोल डीजल दिया जा रहा था। भारी वाहनों को पेट्रोल नही दिया जा रहा था।

पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि 21 मई को केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी थी, इससे तेल के बढ़ते दामों की रफ्तार थम गई थी और लोगों को बहुत राहत मिली थी।

इसके बाद कंपनियों को पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति करने में घाटा हो रहा है। इस वजह से पर्याप्त आपूर्ति नहीं आ रही है। आशा की जा रही है की जल्द ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठीक हो जायेगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago