Categories: Faridabad

पॉलीथीन इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

फरीदाबाद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ बड़ी-बड़ी दुकानों से लेकर सड़क किनारे रेडी लगाने वाले लोग सभी इसका प्रयोग करते है। लेकिन आपको बता दें जिस प्रकार से प्लास्टिक से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है इस पर रोक लगाने के लिये फरीदाबाद प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है।

आपको बता दें नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की योजना बना ली है। इसके लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। पॉलिथीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नए सिरे से वार्ड कमेटियां गठित की जा रही है और साथ ही 45 वार्डों में कमेटियों का गठन किया जा रहा है।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत कुलड़िया ने बताया कि पहले निगम क्षेत्र में 40 वार्ड थे। नई वार्डबंदी के बाद अब वार्डों की संख्या 45 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब निगम में 24 गांव और शामिल हो गए हैं।

ऐसे में अब सभी वार्डों में नई नगर वार्ड कमेटी गठित की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से सिंगल यूज पॉलिथीन पर रोक लगाने की तैयारी है।

इसके लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। नगर वार्ड कमेटियों की मदद से लोगों को पॉलिथीन के बजाय जूट के बैग प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में निगरानी और जुर्माना करने वाली कमेटियों का गठन किया गया है। इंद्रजीत ने बताया कि कमेटियों में संयुक्त आयुक्त से लेकर सफाई कर्मचारी तक शामिल हैं।

कमेटियां निगरानी करेंगी कि कोई दुकानदार बैन के बाद प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं कर सके। बैन के बाद प्लास्टिक के इस्तेमाल पर दुकानदार पर 500 से 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

वहीं, सरकार के पॉलिथीन बैन के फैसले से दुकानदार परेशान जरूर है। उन्होंने कहा कि ग्राहक घर से बैग लेकर नहीं आते हैं। कपड़े व जूट के बैग महंगे आते हैं और ग्राहक इसके अलग से पैसे भी नहीं देते।

सिंगल यूज प्लास्टिक के इस तरीके से बैन लगने से दुकानदार और अन्य लोग प्रशासन से निराश ज़रूर होंगे लेकिन पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए ऐसा कदम उठाना ज़रूरी है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago