मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने नजर आईं ये हसीना, क्या सच में हुई है इनकी शादी?

टेलीविजन के कई सितारों ने सीक्रेट वेडिंग करके सभी को चौंका दिया।फिर चाहे ‘देवों के देव महादेव’ के मोहित रैना हो या फिर शहीर शेख हों।इस बीच सोशल मीडिया पर जानी-मानी एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने ऐसी तस्वीर शेयर कर दी कि लोग उनसे उनके पति का नाम पूछ रहे हैं।एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं पवित्रा पुनिया हैं।पवित्रा लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने हुए नजर आईं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन की तरह शर्माते हुए भी दिखीं।

एक्ट्रेस ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर की तो ये देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस एक्ट्रेस की शादी की अटकलें लगाने लगे।

पवित्रा पुनिया ने दुल्हन के लिबास वाली इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में फूल वाला आइकन शेयर किया।इन तस्वीरों में एक्ट्रेस इतनी ज्यादा सुंदर लग रही हैं कि उनसे फैंस का नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।

पवित्रा पुनिया इस वक्त टीवी सीरियल ‘इश्क की दास्तान नागमणि’ में मोहिनी का किरदार निभा रही हैं।इस सीरियल में मोहिनी के लुक्स और अदाकारी को देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।

निजी जिंदगी की बात करें तो पवित्रा पुनिया इन दिनों एजाज खान को डेट कर रही हैं।पवित्रा और एजाज की लव स्टोरी ‘बिग बॉस सीजन 14’ से शुरू हुई थी। इन दोनों ने शो के दौरान एक-दूसरे को प्रपोज किया।जिसके बाद से लगातार ये दोनों एक साथ स्पॉट होते रहते हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago