फरीदाबाद के बीके अस्पताल को मिली बड़ी उपलब्धि

बीके अस्पताल एक बार फिर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की परीक्षा में सफल हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक टीम मार्च महीने में अस्पताल का दौरा किया और यहां मरेजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं का सर्वे किया था।

टीम ने कई वार्ड में जाकर मरीजों से भी बातचीत की थी। तमाम औपचारिका पूरी करने के बाद अस्पताल को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय द्वारा करवाएं गए सर्वे की परीक्षा में बीके अस्पताल को 89 प्रतिशत अंक हासिल मिला है।

एनक्यूएएस प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल में सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एनक्यएएस की टीम निरीक्षण करती है।

टीम विभिन्न विभागों एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का निरीक्षण करने के बाद अंक प्रदान करती है।बीके अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 4 से 16 मार्च तक तीन सदस्यीय टीम भेजी गई थी।

टीम ने इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड, शिशु एवं महिला वार्ड, आपरेशन थियेटर, आक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक, सीटी एमआरआइ, हार्ट सेंटर, अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था, साइनेज, मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि का निरीक्षण किया था। स्टाफ नर्स, कर्मचारियों, मरीजों एवं डॉक्टरों से भी बातचीत कर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago