Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद प्रशासन फ़िर हुआ नाकाम, बरसात से फिर भरी सड़कें, धरा रह गया आश्वासन


फरीदाबाद में रविवार को हुई बारिश से फरीदाबाद प्रशासन का चेहरा सामने आ गया। बता दें की रविवार को हुई बारिश के पानी ने सड़कों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। जहाँ देखो वहाँ बस पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर से पानी हटवाया जा रहा है परन्तु उसकी वजह से यातायात बहुत प्रभावित हो रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास से लेकर अन्य सड़कों पर जलभराव हो गया। इस वजह से जगह-जगह जाम लग गए। जाम की वजह से लोगों का समय बहुत बर्बाद हुआ ।

सबसे अधिक दिक्कत एनएचपीसी, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहों पर रही। यहां हर बार की तरह इस वर्षा में भी काफी जलभराव रहा।

रविवार को प्री मानसून की वर्षा ने निगम अधिकारियों को आईना दिखाने का काम किया। नाले साफ करने और जलभराव न होने देने का दावा करने वाले निगम अधिकारियों को निरीक्षण करने की जरूरत है। जितना पानी बरसता है वह सारा सड़कों पर भर जाता है जिसकी वजह से लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है।

प्रशासन द्वारा सड़कों पर जमा पानी को निकालने के लिए कई टैंक लगाए जाते हैं इसके अलावा पानी निकासी के लिए नाले भी बनाये गए हैं जो ओवरफ्लो होकर सड़कों पर ही आ जाता है। सबसे ज़्यादा जलभराव ओल्ड फरीदाबाद के अंडरपास में होता है

जहाँ पानी कई फीट ऊपर तक भर जाता है और हालात बद से बदतर हो जाते हैं। अकसर वाहन डूब जाते हैं। कोई बड़ी दुर्घटना न हो, इसलिए पहले इंतेज़ाम करने की ज़रूरत है।


इससे पहले भी प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया था की अब लोगों को सड़कों पर पानी नहीं देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन प्रशासन का ये आश्वासन धरा का धरा रह गया । रविवार को हुई बारसात से सारा हाईवे और भीतरी सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

Himanshi Kaushik

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago