Categories: FaridabadPublic Issue

अब कच्ची पक्की हर कॉलोनी में मिलेंगे मूलभूत सुविधाएं सीनियर टाउन प्लानर ने दिए ये बड़े आदेश

ग्रेटर फरीदाबाद में रह रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है आपको बता दें जिन लोगों को सरकार की ओर से मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं उन्हें यह खबर पढ़ कर राहत मेहसूस होगा ।

आपको बता दें सीनियर टाउन प्लानर की ओर से बिल्डर को लोगों को जल्द से जल्द सभी सुविधाएं देने को कहा एसटीपी सहित कई और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए टाइमलाइन भी तय की गई है।



इससे पहले भी ग्रेटर फरीदाबाद में इस मुद्दे को कई बार उठाया गया है लोगों ने प्रशासन से शिकायत भी कि थी । आपको बता दें अप्रैल में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई ग्रीवांस कमिटी की बैठक में ग्रेटर फरीदाबाद के सुमेर खत्री ने सेक्टर-75 से सेक्टर-89 के बीच बसी सोसायटियों में बिल्डर की ओर से सुविधाएं न मिलने की शिकायत की थी।

इस पर उप मुख्यमंत्री ने बिल्डर के कराए विकास कार्यों की जांच करने और जल्द सभी सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश दिए थे। जिसके बाद जिला योजनाकार विभाग की ओर से एसटीपी की अध्यक्षता में ग्रेटर फरीदाबाद की सभी आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग की गई।

जिसमें आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सीवर, बिजली, सड़क, ग्रीन बेल्ट, कम्युनिटी सेंटर से संबंधित मुद्दों को रखा। इसके आधार पर टाउन प्लानर की ओर से अब निर्देश जारी किए हैं।

आपको बता दें टाउन प्लानर ने कंट्रीवाइड प्रमोटर्स को लेटर जारी कर कहा है कि आरडब्ल्यूए, बिल्डर और टाउन प्लानर ऑफिस के अधिकारियों की एक टीम निरीक्षण करेगी। 90 दिनों में सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एचएसवीपी को 6 माह में एसटीपी अपग्रेड करने के लिए कहा गया है। साथ ही सीवर लाइनों को जोड़ने के लिए बिल्डर को एचएसवीपी और नगर निगम से मिलकर कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया है।

ग्रीन बेल्ट और पार्कों को 3 महीने में डिवेलप करने, पावर बैकअप की व्यवस्था करने और लोड के आधार पर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कराने के लिए कहा गया है। देखना ये है कि क्या प्रशासन ने जितना सोचा है करने के लिये उतना पायेगी, क्योंकि लोगों को प्रशासन की ओर से बहुत आश्वासन भी दिये गए हैं लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ।

Himanshi Kaushik

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago