Categories: FaridabadPublic Issue

हरियाणा रोडवेज ने किया यह खास इंतजाम, अब खुले पैसों के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

हरियाणा रोडवेज़ में लाखों लोगों का रोजाना यात्रा होता है। जिससे लोगों का समय भी बचता है। आपको बता दें की हरियाणा रोडवेज़ अपने गति व लोगों को उनके गन्तव्य तक समय से पहुंचाने वाली मानी जाती है इसीलिए लोग यात्रा करने के लिये हरियाणा रोडवेज़ का प्रयोग करते हैं।

आम तौर पर देखा जाता है कि लोगों को टिकट खरीदने के बाद खुल्ले पैसों की परेशानी होती है और यही समस्या कंडेक्टरों को भी होती है। आज की यह ख़बर उनके लिए बेहद ज़रूरी है और खुशी भरा भी है।


आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज की बसों में अब बहुत जल्द ई टिकट की सुविधा शुरू हो जाएगी। डिपो के कंडक्टरों को ट्रेनिंग देने का काम पूरा को चुका है।

इस बारे में अब केवल मुख्यालय के आदेश का इंतजार रह गया है। रोडवेज डिपो में कंडक्टरों के लिए 154 ई-टिकटिंग मशीनें आई हैं। जिनमें सभी रूट फीड किए जा चुके हैं।


इसके अलावा अन्य सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर दिया गया है। ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू होने के बाद खुले पैसों का भी झंझट नहीं रहेगा। यात्री डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य ऑनलाइन पेमेंट के जरिए टिकट का भुगतान कर सकेंगे।

डिपो के जीएम लेखराज ने बताया कि सभी कंडक्टर को ट्रेनिंग देकर ई टिकटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उच्च अधिकारियों के आदेश आने के बाद सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।


इन सभी सुविधाओं के आ जाने से कार्य जल्द पुरा हो सकेगा। अब क्योंकि देश डिजिटल की और अग्रसर हो रहा है और यहाँ काम भी ज्यादतर ऑनलाइन हो रहे हैं तो ये सबसे बेहतर तरीका है मुसाफिरों को टिकट देने का इससे लोगों का समय भी बचेगा और साथ ही खुल्ले पैसों की समस्या का हल भी होगा।

Himanshi Kaushik

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago