एशिया कप 2020 हुआ कैंसल, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

कोरोना संक्रमण की वजह से एक के बाद एक बड़े टूर्नामेंट्स स्थगित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में एशिया कप 2020 का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है। लगातार टूर्नामेंट की मेजबानी और आयोजन को लेकर चर्चा पर बुधवार को विराम लग गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की जानकारी दी है कि एशिया कप कैंसल कर दिया गया है।

एशिया कप 2020 हुआ कैंसल, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

क्रिकेट की वेबसाइट क्रिकबज की खबर के मुताबिक गांगुली ने इंस्टाग्राम पर चैट पर बात करते हुए बताया कि एशिया कप कैंसल कर दिया गया है। एशिया कप कैंसल हो गया है जो कि सितंबर में होना था। हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया कि ये एशिया क्रिक्रेट काउंसिल का फैसला है या फिर होस्ट करने वाले देश पाकिस्तान ने इस बारे में बताया है।

गांगुली ने बताया कि ये कहना बहुत ही मुश्किल है कि भारत की पहली इंटरनेशनल सीरीज कब होगी। हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते जब तक कि सरकार द्वारा क्या नियम बनाए जाते हैं उसका पता नहीं चल जाता। हम किसी भी तरीके की जल्द बाज़ी नहीं करना चाहते क्योंकि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य हमारे लिऐ सबसे ज्यादा मायने रखता है। हम हर महीने चीजों पर नजर बनाए हुए हैं और इसका आंकलन करते रहते हैं।

मेलबर्न में दोबारा लाकडाउन लगाए जाने की सूरत में यह लग भग तय हो गया है कि अब ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप का आयोजन मुश्किल है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाना है। अब तक लगातार आईसीसी द्वारा इसके आयोजन पर फैसले को टाला जा रहा है, पिछले महीने हुई बैठक में भी टूर्नामेंट पर फैसला एक महीने के लिए टाल दिया गया था।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago