Categories: GovernmentHealth

कोविड-19 से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने बनाई नई नीति

फरीदाबाद: कोरोना वायरस के बढ़ते केसेस के कारण कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। फिलहाल अभी तक यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 18,700 के आसपास पाई गई है। इसके बावजूद इन केसो में अभी भी वृद्धि हो रही है।

इसलिए हरियाणा सरकार ने इस महामारी को रोकने के लिए एक नया एजेंडा तैयार किया है। तो आइए जानते हैं क्या है वह नया एजेंडा, जिसे प्रशासन ने कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार किया है।

कोविड-19 से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने बनाई नई नीति

क्या है नया एजेंडा?

  1. मीडिया सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मुख्य सचिव ने कहा कि उनका सबसे पहला टारगेट वह जिले होंगे जहां अभी तक सबसे ज्यादा कोरोनावायरस केस है। वह सबसे अधिक कोविड-19 केस वाले जिलों को ढूंढ कर, वहां के कोरोना पॉजिटिविटी रेट को 10% से कम करेंगे।
  2. इसके साथ ही ऐसे जिलों में बीमारी की टेस्टिंग और परीक्षण बढ़ाई जाएगी।
  3. इस महामारी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
  4. ऐसे में उन लोगों पर सख्त कदम उठाया जाएगा जो लोग बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बाहर दिखाई देंगे।

फरीदाबाद और गुरुग्राम होंगे सबसे पहले टारगेट

हरियाणा के फरीदाबाद और गुड़गांव कोरोना पेशेंट्स की संख्या के अनुसार रेड जोन में आ गए हैं। एक रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा का आज का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 5.66%, रिकवरी रेंट 75.81% फैटैलिटी रेट 1.55% पाया गया है।

अगर आप आंकड़ों को सही से समझना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि रिकवरी रेट, पॉजिटिव रेट और फटालिटी रेट क्या होता है। रिकवरी रेट का मतलब है की कितने प्रतिशत लोग इस बीमारी से ठीक हो रहे हैं, पॉजिटिव रेट से तात्पर्य है कि कितने लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं और फटालिटी रेट का मतलब है मृत्यु दर यानी कि कितने प्रतिशत लोगों की इस बीमारी के कारण मृत्यु हुई है।

एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार गुड़गांव और फरीदाबाद के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 11.16% और 13.26% पाए गए हैं। जो कि एक चिंता का विषय है। इसके अलावा, भिवानी, करनाल, सोनीपत और रोहतक में कोविड-19 पुष्टि के मामलों में तेजी देखी गई है।

एजेंडे की शुरुआत इन दोनों जिलों से की जाएगी। इसके साथ ही उन जिलों पर भी नजर रखा जाएगा जहां पर रोज कोविड-19 केस देखे जा रहे हैं।

क्या आपको लगता है कि यह नई नीति इस भयंकर बीमारी से लड़ने में कारगर साबित होगा? अपने सुझाव और विचार कमेंट सेक्शन लिखिए।

Written by- Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago