Categories: Faridabad

कावड़ यात्रा हुई रद्द लेकिन इस माध्यम से फरीदाबाद में शिवभक्तो को उपलब्ध कराया जाएगा गंगाजल

इस वर्ष जहां कोरोना माहमारी के चलते प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर बाधा आन पड़ी है वहीं इसी महामारी को देखते हुए हरियाणा एवं अन्य राज्यो में 1 वर्ष होने वाली कावड़ यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है। लेकिन कावड़ यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद शिव भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के प्रत्येक जिले में डाकघरों द्वारा शिवभक्तो तक गंगाजल पहुंचाया जाएगा।

कावड़ यात्रा हुई रद्द लेकिन इस माध्यम से फरीदाबाद में शिवभक्तो को उपलब्ध कराया जाएगा गंगाजल

इसी के चलते फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा डाकघर प्रशासन के साथ मिलकर हरिद्वार एवं गंगोत्री से गंगाजल मंगवाकर उसे शिवभक्तो के लिए उपलब्ध करवाने की व्यवस्था कर रहा है। शिवभक्तो तक गंगा जल पहचाने के लिए फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए है कि गंगा जल प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति डाकघर के नंबर पर कॉल करके अपनी डिमांड के अनुसार गंगाजल मंगवा सकते है।

डाकघर द्वारा लोगो तक गंगा जल पहुंचाने जी इस सुविधा के बदले लोगों से सुविधा के बदले कुछ राशि प्राप्त की जा रही है डाकघर द्वारा गंगाजल बोतल में भरकर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है इसके लिए ढाई सौ या में गंगाजल की कीमत मात्र ₹30 निर्धारित की गई है। जिससे डाकघर का गंगोत्री हरिद्वार से गंगाजल लाने का खर्च निकल सके।

फरीदाबाद के एसपी हेड कार्यालय, एसपी वेस्ट, एसडीआई ईस्ट, पोस्ट मास्टर हेड ऑफिस, मैनेजर बीपीसी, अमर नगर, औरंगाबाद, बल्लमगढ़ एमडीजी, सेक्टर 9, एस्कॉर्ट्स नगर, फैक्ट्री एरिया, फरीदाबाद सिटी, एफ जी नगर, जीटी नगर, ग्रेटर फरीदाबाद, हसरपुर, हथीन होडल, इंडस्ट्रियल एरिया, जवाहर कॉलोनी,

मथुरा रोड, एनएच 2, एनएच 3, एनएच 4, एनएचपीसी, पलवल, जेएन पलवल, एनटी पलवल, सेक्टर 3, सेक्टर 12,  सेक्टर 15, सेक्टर 16 ए, सेक्टर 18, सेक्टर 22, सेक्टर 29, सेक्टर 21 डी,  सेक्टर 55, सूरजकुंड, तिगांव, एनएफआईएम, सेक्टर 46 और सेक्टर 91 समेत अन्य सभी डाकघरों में ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त यशपाल यादव यह बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन की तरफ से हरिद्वार से गंगाजल लाने की तैयारियां की जा रही है हरिद्वार से गंगाजल लाकर मंदिर और शिव भक्तों को मुक्त कराया जाएगा इसके लिए अलग से टीम गठित की जा रही है जो व्यवस्था हो बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago