जब इन 2 एक्ट्रेस को ऋषि कपूर ने दिखाई थी उनकी औकात, बेटे का मजाक उड़ता देख हुए थे आगबबूला

करन जौहर (Karan Johar) का मोस्ट अवेटेड चैट शो कॉफी विद करन का सातवां सीजन (Koffee With Karan Season 7) शुरू हो रहा है। 7 जुलाई से शुरू हो रहे इस शो में एक बार फिर कई सेलेब्स हिस्सा लेने वाले है। शो को डिज्नी हॉट स्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। खबरों की मानें तो शो में पहले गेस्ट रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bahtt) होंगे।

बता दें कि दोनों ही करन की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ नजर आने वाले है। इसी बीच करन के पुराने शो से जुड़े कुछ किस्से वायरल हो रहे हैं। एक किस्सा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को लेकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, इन दोनों ने शो के दौरान रणबीर कपूर के बारे में कुछ ऐसा कह दिया था कि ऋषि कपूर भड़क गए और दोनों की क्लास लगा दी थी। ऋषि ने दोनों के करियर तक पर सवाल उठा दिया था।

आपको बता दें कि सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण 2010 में करन जौहर के शो कॉफी विद करन के शो में पहुंची थी। इसी दौरान दोनों से करन ने कई सवाल पूछे थे। इनमें से एक सवाल रणबीर कपूर से भी जुड़ा पूछा था।

करन जौहर ने दीपिका पादुकोण ने पूछा था- आप रणबीर कपूर के किस तरह का गिफ्ट देना पसंद करोंगी। इस पर उन्होंने कहा था- मैं उन्हें कंडोम का पैकेट गिफ्ट में देना चाहूंगी क्योंकि वे इसका यूज सबसे ज्यादा करते है।

वहीं, जब शो में सोनम कपूर से रणबीर कपूर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था- वो एक दोस्त के तौर पर अच्छे इंसान है लेकिन ब्वॉयफ्रेंड भी अच्छे होंगे यह कहना मुश्किल है।

जब ऋषि कपूर को पता चला दीपिका-सोनम ने उनके बेटे के बारे में काफी कुछ कहा है तो उनपर भड़क गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- इन दोनों की बातें इनके क्लास को शो करती है। दोनों को ऐसी बातें करने के बजाए अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।

ऋषि कपूर ने तो दोनों पर भड़ास निकालते हुए यह भी कह दिया था कि इन दोनों को शो में इनके पिता की इमेज और उपलब्धियों की वजह से बुलाया गया है क्योंकि इन दोनों ने अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने सोनम कपूर के साथ फिल्म सावरियां से डेब्यू किया था, इस दौरान दोनों के नजदीकियों की खबरें भी आई थी।

इसके बाद रणबीर, दीपिका पादुकोण को डेट करने लगे और उन्हें भी धोखा दिया। रणबीर फ्लर्ट करने के मशहूर रहे है, हालांकि, अब वे शादीशुदा है।

बात वर्कफ्रंट की करें तो सोनम कपूर प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। वहीं, दीपिका पादुकोण आने वाले समय में पठान और फाइचर में नजर आएंगी।

वहीं, रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आने हैं। बता दें कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 hour ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago