HomeFaridabadफरीदाबाद में नहर में नहाने गया युवक डूबा, जाँच के बाद भी...

फरीदाबाद में नहर में नहाने गया युवक डूबा, जाँच के बाद भी नहीं मिला सुराग

Published on

फरीदाबाद के खेड़ीपुल के छठ घाट पर एक 14 वर्षीय युवक की नहर में डूबा। युवक का नाम रोहित बताया जा रहा है। रोहित को तेज़ बहाव के कारण मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम रोहित को ढूंढ नहीं सकी। लोगों ने गोताखोर को बुलवाकर रोहित को ढुंढा लेकिन कुछ पता ना चल सका।

फरीदाबाद में नहर में नहाने गया युवक डूबा, जाँच के बाद भी नहीं मिला सुराग

आपको बता दें कि खेड़ीपुल स्थित आगरा नहर के छठ घाट पर अपने दोस्तों के साथ नहा रहे एक 14 वर्षीय किशोर का पैर फिसलने से डूब गया। उसने बचने की कोशिश की लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह किनारे तक नहीं पहुंच सका और पानी में बह गया।

14 वर्षीय किशोर का नाम रोहित बताया जा रहा है। रोहित के दोस्तों और वहां मौजूद लोगों ने तत्काल शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दमकल विभाग के कर्मचारियों की टीम ने नहर के तेज बहाव में रस्सी की मदद से आंकड़े डालकर किशोर की तलाश में लेकिन वह नहीं मिला।

फरीदाबाद में नहर में नहाने गया युवक डूबा, जाँच के बाद भी नहीं मिला सुराग

खेड़ीपुल थाना के प्रभारी इंसपेक्टर सुभाष ने बताया कि रविवार दोपहर रोहित अपने दो-तीन दोस्तों के साथ आगरा नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह खेड़ीपुल के नीचे बने छठ घाट पर नहा रहा था।

इस दौरान उसकी सीढ़ी से पांव फिसल गया। इससे वह नहर में गिर गया। गहराई अधिक होने के चलते वह डूब गया, जबतक मौके पर मौजूद उसके दोस्त कुछ समझते, पानी के तेज बहाव में वह काफी आगे निकल गया।

फरीदाबाद में नहर में नहाने गया युवक डूबा, जाँच के बाद भी नहीं मिला सुराग

इस पर दोस्तों ने शोर मचानी शुरू कर दी। शोर सुनकर स्थानीय लोग जुट गए और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार रोहित की तलाश की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों से मदद ली जा रही है। उसकी तलाश में एनडीआरएफ की भी मदद ली जाएगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this