Categories: Government

बिजली उपभोक्ताओं को हरियाणा सरकार ने इस फैसले से दी बड़ी राहत

चिलचिलाती धूप और गर्मी के पास से बचने के लिए लोग बाहर ना निकल कर घर में आधुनिक यंत्रों का सहारा लेकर इस गर्मी से खुद को राहत देने का कार्य कर रहे हैं ऐसे में अधिकतम बिजली की खपत के कारण बिल का मीटर तेजी से चल पड़ा है

ऐसे में बिजली का बिल ज्यादा आना लाजमी था पर अब हरियाणा सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को उक्त परेशानी से निजात देने का कार्य करा है


बता दें कि राज्य में अधिकांश बिजली उपभोक्ता अधिक बिलों के चलते सरकार से खासे नाराज हैं। लेकिन सरकार ने अब इस नाराजगी को दूर करने का फैसला कर लिया है। इसके तहत ही अब राज्य के लाखों उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में कटौती के बाद सस्ती बिजली मिलने की उम्मीद जाग गई है।


तय हुई बिजली की नई रेट की सूची
बता दें कि राज्य सरकार के बिजली निगम ने अपने उपभोक्ताओं को दो रुपए सस्ती बिजली देने का निर्णय किया है। बिजली निगम के अनुसार 150 यूनिट बिजली खर्च करने वालों को यह तोहफा मिला है।

यानि कि घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट खर्च करने वालों को अब साढे चार रुपए की बजाए ढाई रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से अपना बिल चुकाना होगा। जो उपभोक्ता 0 से लेकर 150 यूनिट खर्च करेंगे, उनका बिल ढाई रुपए प्रति यूनिट के रेट से ही आएगा।

जबकि पहले यह बिल साढ़े चार रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से आता था, जोकि उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए काफी था। पंचकू ला मुख्यालय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार उन घरेलू उपभोक्ताओं को इस निर्णय का लाभ मिलेगा, जोकि 150 यूनिट तक की खपत करते हैं।

इसी प्रकार से जो उपभोक्ता बहुत ही कम बिजली की खपत करते हैं, उन्हें भी बड़ा लाभ देने का निर्णय लिया गया है। यानि कि 0 से 50 यूनिट तक खर्च करने वाले उपभोक्ता को दो रुपए यूनिट के हिसाब से बिल चुकाना होगा। उनका बिजली का बिल दो रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से ही आएगा। बता दें कि गांवों में रहने वाले लाखों लोगों को इस फैसले से लाभ मिलेगा। लेकिन यहां यह भी बता दें कि यदि 150 यूनिट से अधिक बिजली खर्च हुई तो फिर बिजली बिल का लाभ नहीं मिलेगा। यह बिल सामान्य बिजली बिल के हिसाब से ही भेजा जाएगा।

नया बिजली का बिल और नया तरीका
0 से 50 यूनिट का बिल रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से आएगा। 51 से 150 यूनिट का बिल ढाई रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से आएगा। 151 से 250 यूनिट का बिल प्रति यूनिट 5:25 पैसे की दर से आएगा। वहीं 251 से 500 यूनिट का बिजली बिल 6 रुपए 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से आएगा। 501 से 800 यूनिट का बिजली बिल 7 रुपए 10 पैसे के हिसाब से भेजा जाएगा। 801 यूनिट से अधिक खर्च होने पर 7 रुपए 10 के हिसाब से फ्लैट बिल भेजा जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago