Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद निगम कमिश्नर को विधायक ने दिखाया इस जगह का बुरा हाल, अब लोगों को मिलेगी जल्द राहत

आज दिनांक 16 जुलाई 2022 को विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के साथ किया डबुआ गांव का दौरा कर नगर निगम आयुक्त को गावों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया, विधायक नीरज शर्मा के साथ नगर निगम आयुक्त वार्ड-10 के सूूर्य देवता मंदिर बूस्टर पर मौके पर पहुंचकर निरिक्षण किया।

आयुक्त नगर निगम द्वारा बताया गया की बूस्टर पर बिजली का कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है जल्द ही बूस्टर एनआईटी की जनता को समर्पित किया जाए, बूस्टर के चालू होने से डबुआ गांव, गाजीपुर,नगंला गुजरान, डबुआ कालोनी के लोगो को पानी की किल्लत से निजात मिलेंगी।

निरिक्षण के दौरान डबुआ गांव की सरदारी के मांग रखी गई की डबुआ गांव का मुख्य फिरनी वाली रास्ता एंव डबुआ गांव से भाकरी जाने वाला मुख्य रास्ता काफी जर्जर अवस्था में है जल्द से जल्द इसको बनाया जाए।

जिसपर आयुक्त महोदय ने आश्वासन दिया की जल्द ही डबुआ गांव का मुख्य रास्ता एंव अन्य रास्तो का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक नीरज शर्मा ने आयुक्त नगर निगम को अवगत करवाया की डबुआ पाली रोड का कार्य काफी समय से लम्बित पडा है ।

इस बारे विधानसभा में भी प्रश्न उठाया गया था, प्रश्न उपरांत कार्य तो शुरू हुआ है लेकिन फिर से कार्य बीच में रूका पडा है जिसके कारण डबुआं गांव, बजाडी गांव, डबुआ कालोनी, पानी के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

इसके साथ ही विधायक नीरज शर्मा ने गांव बाजाडी की समस्यों बारे भी अवगत करवा की गांव बाजडी और गांव डबुआ का नगर निगम के अतर्गंत आए हुए कई वर्ष हो गए लेकिन आज भी दोनो गांव मूलभूत सुविधाओ से वचिंत है।

इसके साथ ही आयुक्त नगर निगम ने विधायक नीरज शर्मा के साथ डबुआ कालोनी में स्थित ईडब्लूएस फ्लैटो का निरिक्षण भी किया। विधायक नीरज शर्मा ने आयुक्त नगर निगम से कहा की एनआईटी विधानसभा के विकास कार्या को गति देने की आवश्यकता है तथा जो भी काम चल रहे है उनकी गुणवत्ता का विशेषतौर पर घ्यान रखा जाए।

विधायक नीरज शर्मा ने आयुक्त नगर निगम का डबुआ गांव का दौरा करने के लिए धन्यावाद किया। गांव की सरदारी द्धारा विधायक नीरज शर्मा एवं आयुक्त नगर निगम का फुल मालाओ से स्वागत किया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago