Categories: Faridabad

फरीदाबाद में इस जगह से जाने वाले कांवड़िये हो जायें सावधान, नर्क से होगा गुजरना

फरीदाबाद में पुलिस ने बाईपास के आउटर रोड को कांवड़ यात्रा के लिए चुना है। कांवड़ लाने वाले आगरा नहर के किनारे बने सिंगल रोड से गुजरेंगे लेकिन एनबीटी पड़ताल में इस मार्ग में कई खामियां मिलीं।


सड़क के किनारे कई जगहों पर कूड़े के ढेर और गंदगी दिखी तो कई जगह गड्ढे मिले। इस मार्ग में लावारिस पशु भी बहुत थे। इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम की ड्यूटी लगाई है लेकिन अभी कुछ होता दिख नहीं रहा है।


कांवड़ यात्रा का रूट ने फरीदाबाद पुलिस ने बाईपास आउटर रोड को चुना है। आगरा नहर के साथ बने सिंगल रोड से कांवड़िये गुजरेंगे। जब एनबीटी रिपोर्टर ने पल्ला पुलिस के पास से पलवल की तरफ चलना शुरू किया तो एतमादपुर के पास सड़क में कई गड्ढे दिखाई दिए।


सड़क के किनारे ज्यादा मात्रा में कूड़ा कर्कट दिखाई दिया। कई जगह कंस्ट्रक्शन वेस्ट भी दिखाई दिया। तेज हवा चलने पर ये उड़ेगा और कांवड़ियों को परेशानी होगी।


बाईपास आउटर रोड पर कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। खेड़ी पुल के पास सड़क किनारे कूड़े के ढेर और पशु भी दिखे। सेक्टर 29 बड़खल चौक के पास भी सड़क के किनारे जलभराव देखने को मिला। इन सभी खामियों को दूर करने की ड्यूटी नगर निगम की है लेकिन वह अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago