Categories: Faridabad

फरीदाबाद में इस जगह दुकान से हुआ 40 किलोग्राम पॉलीथीन बरामद, लगातार की जा रही है दुकानों की चेकिंग

फरीदाबाद में पॉलीथीन बैन के बावजूद लोगों द्वारा लगातार पॉलीथीन का प्रयोग किया जा रहा है। दुकानों पर खुलेआम इसका प्रयोग किया जा रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी बड़े एक्शन लेते नजर आ रही है।

आपको बता दें मुख्यमंत्री उड़न दस्ता जिसे सीएम फ्लाइंग भी कहा जाता है इनके द्वारा बल्लभगढ़ में दुकानों में जांच की गई। जहाँ भारी मात्रा में पॉलीथीन दिखाई दिया।

आपको बता दें मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब्जी मंडी स्थित एक दुकानदार के गोदाम में छापा मारा। मौके से सात कुंतल सिंगल यूज पालीथिन बरामद की है।

इस दौरान सीएम फ्लाइंग के साथ नगर निगम का दस्ता चालान के नोडल अधिकारी बिशन सिंह, सफाई निरीक्षक बृजमोहन शर्मा, सहायक निरीक्षक अजित सिंह रावत भी मौजूद थे।

इनके गोदामों में पालीथिन का काफी भंडार है। ऐसी सूचना पर सीएम फ्लाइंग और नगर निगम के दस्ता ने मंडी में एक पनीर विक्रेता डेयरी संचालक पर छापा मारा था तो उसके यहां से 40 किलोग्राम पालीथिन बरामद की थी और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर तुरंत भुगतान कराया था।

नोडल अधिकारी बिशन सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में परचून की दुकान, डेयरी संचालक, फड़ पर बैठ कर सब्जी बेचने वाले लगातार पालीथिन का प्रतिबंध के बावजूद उपयोग कर रहे हैं।

इस दौरान यहां से सात कुंतल पालीथिन बरामद की। दस्ते ने दुकानदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है। दुकानदार से निगम ने मौके पर ही राशि का भुगतान कराया।

उस दिन दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध किया था, इसलिए दस्ता वापस लौट गया था। इसी सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने निगम दस्ते के साथ मिल कर सब्जी में महेंद्र प्लास्टिक वर्क्स के नाम से दुकान के बेसमेंट में बनाए गोदाम में छापा मारा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago