Categories: Faridabad

फरीदाबाद में रेहड़ी पटरी वालों को मिलने जा रहीं हैं ये नई सुविधाएँ, अब नहीं होगी किसी भी तरह की परेशानी

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को रेहड़ी-पटरी वालों को प्रधानमंत्री शुभकामना पत्र एवं स्वनिधि परिचय बोर्ड वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों को तय जगह उपलब्ध करवाई जा रही है।

इन जगहों पर शौचालय, पानी और लाइट की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए वार्ड स्तर पर काम चल रहा है। पात्रों को बैंक लोन भी दिलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव बनाया जा रहा है। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश पर एक जुलाई से 14 अगस्त तक पीएम स्वानिधि महोत्सव मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के दौरान रेहड़ी पटरी वालों को स्वाभिमान से जीने का हक देने के लिए स्वनिधि योजना शुरू की थी। इसके तहत 10743 रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण हुआ है।

जबकि 2514 रेहड़ी वालों को बैंकों द्वारा 10-10 हजार रुपये का ऋण दिलवाया गया है, जिससे उन्हें कारोबार शुरू करने में सहायता – मिली है।

दस हजार रुपये का भुगतान करने के बाद दूसरे चरणों में 163 रेहड़ी वालों को बैंकों द्वारा 20-20 हजार रुपये का ऋण भी दिलवाया गया। इसके अलावा 2100 लोगों को पेटीएम की ओर से ऑनलाइन भुगतान के संबंध में प्रशिक्षण दिलाया गया।

ऑनलाइन भुगतान पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाती है। निगम के शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि 16 रेहड़ी-पटरी वालों को पीएम स्वनिधी परिचय बोर्ड. और शुभकामना पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 1300 लोगों के लिए परिचय बोर्ड और लेटर आया हुआ है। बोर्ड रेहड़ी पर लगाने के लिए दिया गया है। निगम क्षेत्र में 72 जगहों पर वेडिंग जोन बनाए जाने हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago