Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के इस इलाके में सप्लाई की जगह आता है सीवर का पानी, प्रशासन ने किये हाथ खड़े

शहर की सबसे पॉश कॉलोनी माने जाने वाली चावला कॉलोनी के कुछ एरिया में 12 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति से स्थानीय निवासी परेशान है।

शिकायत के बाद भी नगर निगम अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। डॉ. मित्तल वाली गली में रहने वालें विनोद कुमार का कहना है कि सप्लाई किए जा रहे पानी में बदबू आ रही है।

जिससे खाना बनना तो दूर हाथ में लेना भी मुश्किल हो रहा है। वह पिछले 12 दिनों से इस समस्या को लेकर वॉर्ड के पूर्व पार्षद सहित निगम कार्यालय के चक्कर लगाकर शिकायत कर चुके हैं,मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है।

हालत यह हो चुकी है कि उन्हें घरेलू कार्य के लिए पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। इस सप्लाई से गली के करीब घरों परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब 12 दिनों से जब भी टंकी खोलते हैं, उस पानी में बदबू आती है।

ऐसा लगता है कि पानी में सीवर का पानी मिला हुआ है। घर में खाना बनाने, कपड़े धोने व सफाई करने तथा रोजाना के जरूरी काम के लिए पानी खरीदकर लाना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि उन्होंने पूर्व पार्षद दीपक चौधरी व निगम कार्यालय में जाकर कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर प्रशांत अटकान का कहना है कि उनके पास पानी से संबंधित कोई शिकायत नहीं है। अब पता लगा है तो समस्या का समाधान किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago