Categories: Faridabad

फरीदाबाद जिला उपायुक्त ने 10वी कक्षा के परिणामों को लेकर ट्वीट कर दी अपनी प्रतिक्रिया

हरियाणा का दसवीं का बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है और इस वर्ष परीक्षा परिणाम गत वर्ष के परीक्षा परिणामों से बेहतर रहा है। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष छात्र विज्ञान विषय की परीक्षा नहीं दे पाए थे इसलिए उन्हें बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है।

बात करें फरीदाबाद के छात्रों की तो फरीदाबाद के दसवीं कक्षा के छात्रों का प्रदर्शन बीते वर्ष के परिणामों से काफी बेहतर रहा है। वहीं पूरे हरियाणा में इस वर्ष के 10वी कक्षा के परिणामों के प्रदर्शन में भी काफी सुधार देखने को मिला है।

फरीदाबाद जिला उपायुक्त ने 10वी कक्षा के परिणामों को लेकर ट्वीट कर दी अपनी प्रतिक्रिया

इसके चलते फरीदाबाद के जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी। फरीदाबाद के जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहां की हरियाणा प्रदेश का वर्ष 2018 -19 का दसवीं कक्षा का परिणाम 57% रहा था जिसमें फरीदाबाद सबसे पीछे था।

फरीदाबाद का परीक्षा परिणामों में प्रदर्शन केवल 37% रहा था जो प्रदेश के परीक्षा परिणाम के औसत से 20% पीछे था। लेकिन इस वर्ष दसवीं कक्षा के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है और इस वर्ष करीब 64.5% छात्र पास हुए है। वहीं फरीदाबाद के छात्रों का प्रदर्शन 59.68 रहा है जो अंतिम की तुलना में कई गुना बेहतर है।

जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह परिणाम अंतिम वर्ष के परिणाम से 22% बेहतर है जो प्रदेश और फरीदाबाद के छात्रों के पढ़ाई के स्तर में एक बेहतरीन सुधार को दर्शाता है। इस वर्ष इस बेहतर परिणाम के लिए में शिक्षा विभाग के डीईओ, डीईईओ एवं सीएमजीजीए एवं अन्य लोगों का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है और उन्हें भी इस बेहतरीन परिणाम के लिए बधाईयां देता हूं।

इसके साथ ही जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने आईआईएम अहमदाबाद एवं एनटीपीसी का छात्रों की ऑनलाइन कक्षा के मॉडल को लेकर भी आभार व्यक्त किया। क्योंकि उनके द्वारा फरीदाबाद के छात्रों के लिए किए गए अहम प्रयास का भी इस बेहतरीन परिणाम में खासा योगदान रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago