हरियाणा में लॉन्च होगा ई सचिवालय ऐसे उठाए इसके लाभ

फरीदाबाद: लॉकडाउन के कारण लोगों का बाहर निकलना निषेध कर दिया गया है। इस स्थिति में उन लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई है जिनका बाहर जाना बहुत जरूरी है। इस समस्या से निपटने के लिए हरियाणा सरकार जल्द ही एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म ई सचिवालय लॉन्च करेगी। ई गवर्नेंस की दिशा में यह प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

ई सचिवालय द्वारा आम लोगों को समय समय पर नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान की जाएगी। अब आपको मंत्रियों, एमएलए या किसी अन्य अफसर से मिलने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके आप बड़ी सरलता से मंत्रियों और अन्य ऑफिसर से मिलने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

हरियाणा में लॉन्च होगा ई सचिवालय ऐसे उठाए इसके लाभ

क्या है ई सचिवालय का उद्देश्य

ई सचिवालय एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे आप इंटरनेट की सहायता से चला सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जनकल्याण सेवाओं को और बेहतर और प्रभावशाली बनाना, कोविड-19 महामारी में लोगों को बाहर जाने से बचाना, सरकार , अधिकारियों और आम जनता को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है।

एचआरएमएस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, सोसाइटी और विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की सेवा और आचरण से संबंधित सभी डाटा का संग्रह करता है।

यह जानकारी एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान शेयर की गई जिसमें हरियाणा के चेयर पर्सन केशनी आनंद अरोड़ा के साथ-साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रशासनिक सचिव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।यह पूरी बैठक शुक्रवार को हुई थी। अभी तक केवल इसकी प्लेटफार्म की लॉन्चिंग के बारे में बताया गया है। जल्दी ही प्लेटफॉर्म आम जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध होगा।

ई-सचिवालय के आने से लोग घर बैठे ही मंत्रियों से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस पर जोड़ सकेंगे। क्या सरकार का यह नया प्लेटफार्म आम लोगों की समस्या सुलझाने में सक्षम होगा?अपनी राय कमेंट करके बताइए।

Written by- Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago