Categories: Crime

नशे के आदि युवक ने चुराई मोटरसाइकिल फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने 20 दिन में धरदबोचा

पुलिस आयुक्त महोदय के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने की दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पहलाद पुर दिल्ली निवासी आरोपी फरीद उर्फ मोगली पुत्र मुस्ताक को कल दिनांक 11 जुलाई को सेक्टर 37 बाईपास से गिरफ्तार किया ।

डीसीपी क्राइम श्री मकसूद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने गस्त पड़ताल के दौरान सेक्टर 37 बाईपास नया पुल श्मशान घाट के पास से ,थाना कोतवाली एरिया से चुराई हुई बाइक सहित आरोपी को काबू किया गया है।

नशे के आदि युवक ने चुराई मोटरसाइकिल फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने 20 दिन में धरदबोचा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले थाना सेक्टर 37 एरिया से एक बाईक पार्क के पास से चोरी कर बाइक को ले जा रहा था, तभी पुलिस पार्टी को देखकर मेट्रो स्टेशन सेक्टर 37 में छोड़कर भाग गया था।

आरोपी द्वारा चोरी की बाईक जिसे छोड़कर फरार हो गया था, उस लावारिस बाइक को सेक्टर 37 थाना के द्वारा बाईक के मालिक को सुपरदारी पर दी गई।

पुलिस उपायुक्त अपराध श्री मकसूद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी आटो ड्राइवरी का काम करता है। आरोपी ने गलत संगत में रहकर नशे का आदि हो गया था। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा ।आरोपी से थाना कोतवाली और थाना सराय ख्वाजा की दो वाहन चोरी की वारदात सुलझाई गई है।

27 वर्षीय आरोपी फरीद अविवाहित और मां के साथ रहता है पिताजी का देहांत हो चुका है। आरोपी के दो भाई है जो अलग-अलग रहते है।आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। PRO

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago