
फरीदाबाद गुरुग्राम और अन्य जिलों के लिए एक बेहद खुशी की खबर है दरअसल बसों में आजकल बहुत भीड़ रहती है जिसके कारण लोगों को टिकट लेने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है ।
परंतु अब ऐसा नहीं होगा अब लोग घर बैठे सिटी बस के टिकट को बुक कर सकते हैं। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की बुकिंग भी कर सकेंगे।
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एसी बसों के साथ इसकी शुरुआत हुई। पूरे देश में यह पहल हरियाणा के गुरुग्राम से शुरू की जा रही है। इस काम से सार्वजनिक सेवाओं को डिजिटल करके यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकती है।
इन बसों की यदि बात की जाए तो इन बसों में कंडक्टर मौजूद नहीं होंगे जो भी ऑनलाइन टिकट बुक किया होगा यात्रियों को वह ड्राइवर को दिखाकर बस में प्रवेश कर सकता है ।
वह बस यात्रा कर सकता है। इस कार्य का शुभारंभ जीएमसीबीएल के चेयरपर्सन और जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल तथा इसके सीईओ अंजू चौधरी ने बसों को हरी झंडी दिखाई और सेक्टर 10 से इसकी शुरुआत की।
बता दें कि यह बसें सुबह 7:00 बजे से रात 12:00 बजे तक चलाई जाएंगी टिकट की कीमत लगभग ₹7 प्रति किलोमीटर के हिसाब से होगा ।
यह बसें बादशाहपुर बस स्टैंड से डीएलएफ साइबर पार्क, हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन परिसर से किया जाएगा। बीपीटीपी के एस्टायर गार्डन से गोल्फ रोड होते हुए डीएलएफ साइबर पार्क तक किया जाएगा इन बसों के चलने से यात्रियों को सुविधा होगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…