Categories: Faridabad

फरीदाबाद में अब स्ट्रीट लाइटों पर भी हो रहा है घोटाला, अंधेरे में हैं सड़कें खंडहर में छुपाई लाइटें

फरीदाबाद में सबसे बड़ी समस्या यहां पर सड़कों पर चलने वाली स्ट्रीट लाइट का है दरअसल स्ट्रीट लाइट ना जलने से पूरे सड़क पर अंधेरा रहता है और फरीदाबाद की सड़कों में कई जगहों पर गड्ढे हैं यदि वहां पर लाइट नहीं लगता तो अंधेरा रहता है ।

और अंधेरे के कारण वहां पर दुर्घटना होने का बहुत संभावना है। जिसके चलते लोगों ने कई बार प्रदर्शन भी किए, वहीं दूसरी ओर जो स्ट्रीट लाइट अंधेरी सड़क को रोशनी करने के लिए लगाया जाना चाहिए।

वह नगर निगम के बंद पड़े कमरे में रखे हुए थे। एनआईटी विधानसभा के विधायक नीरज शर्मा ने एक वीडियो जारी किया जिसमें कमिश्नर से शिकायत की गई व पूछा गया कि इन लाइटों को इन कमरों में किसने रखा इसकी जांच होनी चाहिए ।

इसके चलते लगातार अधिकारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं वही विधायक ने यह भी कहा है कि जांच के बाद जो भी दोषी अधिकारी होगा उस पर कार्यवाही भी की जाए।

इसके अलावा इस कमरे में सीवरमैन के ऑक्सीजन मास्क भी पाए गए हैं जो कि बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया। विधायक नीरज शर्मा ने यह बात हरियाणा सरकार तक पहुंचाने के लिए कही है।

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि गलियों और कॉलोनीयों के नुक्कड़ पर स्ट्रीट लाइट ना होने के कारण अंधेरा रहता है जिससे दुर्घटनाएं व चोरी भी हो सकती है और यदि इन गलियों में लाइट लगाने के लिए नगर निगम से कहा जाता है तो लाइट नहीं लगाई जाती।

जानकारी के अनुसार उस कमरे में लगभग 20 स्ट्रीट लाइट पॉलिथीन में पैक रखी हुई थी जिसका एक बार भी प्रयोग नहीं किया गया था।

बताया जा रहा है कि इस खंडहर कमरे को तोड़े जाने पर कर्मचारियों ने इन्हीं स्ट्रीट लाइट को निकाल कर बाहर रख दिया था। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार को इस समस्या को लेकर जांच करना चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि किसके आदेश पर इन लाइटों को बंद कमरे में रखा गया।

इस मामले पर जितेंद्र दहिया जो कि नगर निगम कमिश्नर हैं उन्होंने बताया कि विधायक नीरज शर्मा ने इसकी सूचना दी है और गहराई से इसकी जांच भी की जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago