Categories: Government

सचिन पायलट को अब नहीं मनाएगी कांग्रेस, दिया ये सखत संदेश

राजस्थान में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बागी तेवर अपना लिए हैं और उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज़ हैं। इस बीच कांग्रेस ने अपने तेवर सख्त कर लिऐ हैं और आज होने वाली बैठक के लिए विधायकों को विहिप जारी किया है। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सचिन पायलट को अब कांग्रेस ने न मनाने का मन बना लिया है।

सचिन पायलट को अब नहीं मनाएगी कांग्रेस, दिया ये सखत संदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट विहिप जारी होने के बाद भी आज गहलोत की तरफ से बुलाई गई बैठक में नहीं आ रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी का आदेश न मानने पर पायलट और उनके समर्थक विधायकों पर कार्यवाही की जा सकती है। आज होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए कांग्रेस पार्टी ने विहिप जारी किया है, इसमें कहा गया है कि अगर कोई भी कांग्रेस का विधायक बैठक में नहीं आता है तो उसकी सदस्यता जाएगी।

इस पूरे मामले पर बोलते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हम किसी व्यक्ति की बात नहीं कर रहे हैं, हमें नहीं लगता है कि कोई नहीं आएगा। हालंकि नेताओं का इशारा साफ तौर पर सचिन पायलट की तरफ माना जा रहा है। राजस्थान की राजनीति में मध्य प्रदेश जैसे हालात भी बनते हुए दिख रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक विधायक रविवार देर रात को ही इस्तीफा देने वाले थे। सचिन पायलट के समर्थक विधायकों ने कहा था कि राजस्थान विधान सभा के स्पीकर सीपी जोशी को इस्तीफा सौंप देंगे। हालंकि अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago