Categories: Faridabad

फरीदाबाद में जमाई कॉलोनी पर चल गया बुलडोज़र, अब है इस जगह का नम्बर

फरीदाबाद में प्रशासन अवैध कब्जों को लगातार तोड़ते हुए नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि अरावली की पहाड़ियों पर बसे जमाई कॉलोनी पर 2 दिन से लगातार नगर निगम का पीला पंजा चलते हुए दिखाई दे रहा है।

सभी घरों को बुलडोजर की सहायता से तोड़ दिया गया है अब जमाई कॉलोनी के बाद पाली गांव में अवैध कब्जों को निशाना बनाया जा रहा है।

इसके अलावा वन विभाग द्वारा अवैध रूप से बने फॉर्म हाउसों तथा बैंक्वेट हॉल मालिकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार हरियाणा सरकार को 90 दिन का समय दिया गया है।

जिससे सभी अवैध निर्माणों को हटाया जा सके। इसके लिए सरकार को एक सर्वे करने की जरूरत है जो कि तोड़फोड़ से पहले की जाती है वह सर्वे करने के बाद ही संबंध में विभाग को नोटिस जारी याद आता है।

जमाई कॉलोनी में भी कुछ इसी तरह की प्रक्रिया हुई और सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद जमाई कॉलोनी पर अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई।

2 दिन में लगभग सैकड़ों मकान गिराए जा चुके हैं। कहीं ऐसा भी देखने को मिला है कि लोग खुद ही अपने हाथों से घरों को तोड़ रहे हैं।

लोग अपने घरों से बाहर खड़े होकर अपने घरों को टूटते हुए देख रहे हैं और ऊपर से हो रही बरसात में भी भीग रहे हैं। परंतु प्रशासन द्वारा अपना कार्य किया जा रहा है और अवैध कब्जों को तोड़ा जा रहा है। नगर निगम द्वारा जमाई कॉलोनी को खाली करने के बाद अब पाली समेत शेष क्षेत्रों पर भी अवैध कब्जे को हटाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago