Categories: Faridabad

फरीदाबाद में खराब सड़कों पर लगेगा विराम, अब बनेंगी नई सड़के लोगों की परेशानी होगी दूर

फरीदाबाद में जगह-जगह पर टूटी हुई सड़क में देखने को मिलती हैं वही जो नई सड़कें बनाई जा रही हैं वह भी घटिया घटिया क्वालिटी के सामग्रियों से बनाई जा रही हैं जिसके चलते 1 महीने के भीतर ही नई सड़कों में गड्ढे हो जाते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण शहर की कई जगहों पर लगभग 25 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को बनाने का काम शुरू करने वाला है।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने इन सभी कार्यों को स्वीकृति दे दी है और अब बडकल तथा नीलम रेलवे पुल को भी ठीक प्रकार से साफ कर दिया जाएगा।

जो सड़कें साफ की जाएंगी तथा जिनको रिपेयर किया जाएगा उनमें सेक्टर 15 15a को बांटने वाली सड़क अंखिर चौक से सूरजकुंड तक एनआईटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से एसपी कार्यालय तक शामिल है।

शहर में जो सबसे अधिक खराब सड़कें हैं एफएमडीए द्वारा उसे चिन्हित कर लिया गया है। जिन सड़कों को चिन्हित किया गया है सबसे पहले उनकी मरम्मत ही की जाएगी।

ग्रेटर फरीदाबाद में 12 किलोमीटर की 8 सड़कें हैं जिसके लिए सिफारिश की गई है ताकि मरम्मत किया जा सके। बता दें एफएमडीए के मुख्य अभियंता सज्जन सिंह द्वारा जानकारी मिली है कि करीब 14.5 किलोमीटर लंबी सड़कों पर कार्य अभी जारी है।

इसमें आगरा नहर पर सेक्टर 29 पुल से ग्रेटर फरीदाबाद में स्थित अमृता अस्पताल तक लगभग 75 मीटर लंबी सड़क को बनाया जाएगा।

इसके अलावा 8 किलोमीटर लंबी सेक्टर 11 बटा 12 1.4 किलोमीटर लंबी सेक्टर 15/16 को बांटने वाली तथा डेढ़ किलोमीटर लंबी वाईएमसीए चौक से बाईपास रोड तक व्यापार मंडल से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक आदि सड़कें शामिल है। फरीदाबाद में यदि इन सड़कों पर ध्यान दिया गया और ठीक प्रकार से कार्य किया गया तो लोगों की काफी समस्याओं का समाधान निकल जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago