कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ को क्यों चलानी पड़ी स्मार्ट सिटी के सड़क पर नाव, जानिए पूरा मामला

फरीदाबाद। पिछले दो दिनों की बरसात के चलते स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में भाजपा सरकार के विकास की पोल पूरी तरह से खुल गई है। भाजपा की स्वयंभू स्मार्ट सिटी के सेक्टर, कालोनी सहित मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी है। जलभराव के चलते लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ सहित अन्य कांग्रेसजनों ने सेक्टर 16 स्थित साईं बाबा मंदिर के समक्ष भरे पानी में नाव चलाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, सोशल एक्टिविट अमरजीत, अनिल कुमार नेताजी, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, प्रमुख समाजसेवी प्रदीप भट्ट, ओपी शर्मा, ओमपाल शर्मा, उमेद सिंह आदि मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बाट रही है, उसे विकास से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि दो दिन की बरसात ने फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बडखल, तिगांव एनआईटी में बुरा हाल कर दिया है, कोई ऐसी सडक़ नहीं है, जिस पर पानी न भरा हो। सेक्टर, कालोनियों व राजमार्गों पर हालात बद से बदत्तर है, मिनटों का सफर लोग घण्टों में तय करने को मजबूर है।

गाडियां खराब हो रही है, एक जवान लडक़े की पानी में डूबकर मौत हो गई है, जबकि भाजपा नेता विकास की बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है।

श्री गौड़ ने कहा कि देश के साथ-साथ हरियाणा में पिछले आठ सालों से भाजपा सरकार है, आठ सालों में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ, कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद में इतनी विकास की परियोजनाएं दी, जिसका आज भी लोग लाभ उठा रहे है।

लेकिन भाजपा ने केवल कागजों में विकास करके जनता की खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार के माध्यम से डकारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास न होने के चलते ही भाजपा सरकार नगर निगम के चुनाव करवाने से भी डर रही है।

इन चुनावों को तय समय सीमा से आठ माह ऊपर हो चुके है। सुमित गौड़ ने सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही टूटी सडक़ों की मरम्मत व जलनिकासी के उचित इंतजामात नहीं किए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago