Categories: Health

हरियाणा के चार जिलों में लग सकता हैं कर्फ़्यू ,जानिए कौनसे है वो जिले

अनलॉक 2.0 में बहुत सारी रियायतें मिली है और लोगो को लगा कि अब सब सामान्य हो गया है लेकिन अब सरकार हरियाणा के चार जिलोंं में कर्फ्यू लगाने की तैयारी में है। जिसमे फरीदाबाद भी शामिल है

सरकार ने कोरोना में मामलों को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्‍जर में यह कदम उठा सकती है। राज्‍य के गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज ने इसके साफ संकेत दिए हैं।

फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत जिलों में बढ़ रहा है कोरोना से मौत के मामले

बात की जाए कोरोना को लेकर बढ़ते मामलों की तो इन चार जिलों में फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत में कोरोना का कहर रोकना सरकार के लिए चुनौती बन गया हैं ।

प्रदेश सरकार ने हालांकि इन चार जिलों में खास फोकस करते हुए यहां अस्पतालों में न केवल बेड बढ़ा दिए हैैं, बल्कि खास सख्ती बरतने का भी निर्णय लिया है। इसके बावजूद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लगता है कि इन चारों जिलों में कर्फ्यू लगाए बिना कोरोना को काबू कर पाना चुनौती भरा काम है।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सरकार के अंदरूनी प्लेटफार्म पर इस बात को कई बार रख चुके हैैं कि एनसीआर से सटे प्रदेश के इन चारों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया जाए,

क्योंकि दिल्ली के कारण हरियाणा के इन चारों जिलों में कोरोना फैल रहा है। उनका कहना है कि दिल्ली से आने और जाने वाले हर व्यक्ति की टेस्टिंग संभव नहीं है। इसलिए इन जिलों में कोरोना संक्रमण रोकने का एक जरिया सिर्फ कफ्र्यू ही है।

हरियाणा में अभी तक कोरोना संक्रमण के 21 हजार 240 केस आए हैैं। इनमें अकेले गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत में 14 हजार केस हैैं, जो सबसे ज्यादा हैैं।

फिलहाल भी सबसे ज्यादा एक्टिव 1026 केस गुरुग्राम में, 932 केस फरीदाबाद, 700 केस सोनीपत और 156 केस झज्जर जिले में हैैं। प्रदेश में कोरोना की वजह से 300 लोग मारे गए हैैं। इनमें 200 लोग अकेले गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के हैैं।

एनसीआर से सटे इन चारों जिलों की इस स्थिति को देखकर अनिल विज ने कर्फ्यू लगाने की बात कही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कई मंत्री और अधिकारी कर्फ्यू लगाने के हक में नहीं हैैं,

क्योंकि इससे उन्हें लगता है कि सबसे ज्यादा औद्योगिक गतिविधियां एनसीआर के इन चारों जिलों में होती हैैं। इस कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है, लेकिन अनिल विज की दलील है कि यदि लोग स्वस्थ होंगे तो वह कामकाज कर सकने की स्थिति में रह सकेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago