Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ 13 को है या 14 को? जानिए करवा चौथ से जुड़ी सारी जानकारी

करवा चौथ भारत का एक ऐसा त्यौहार जिसे सुहागन महिलाएं काफी धूमधाम से मनाते हैं इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन इस साल यानी कि 2022 के करवा चौथ में यह कंफ्यूजन है कि करवा चौथ 13 को है या 14 को है। आज हम आपके सारे कंफ्यूजन दूर करते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि करवा चौथ के शुभ मुहूर्त क्या है, सरगी में क्या खाए और भी बहुत सारी बेहतरीन जानकारी आपके साथ शेयर करते है।

किस तारीख को है करवा चौथ?

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इस साल करवा चौथ की तिथि को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन में हैं कि यह 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा या फिर 14 अक्टूबर को?

तो आपको बता दें कि यह व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। अर्थात करवा चौथ 13 अक्टूबर, गुरुवार को रात 01 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और 14 अक्टूबर को रात 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगा।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त जान ले

करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 05:59 बजे से शाम 07:31 बजे तक है।
पूजा की अवधि 01 घंटा 13 मिनट है।
करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06:32 बजे से रात 08:48 बजे तक है।

करवा चौथ पर चंद्रोदय रात करीब 08:31 बजे होने का अनुमान है।
चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर 2022 को प्रातः 01:59 बजे से प्रारंभ हो रही है।
चतुर्थी तिथि 14 अक्टूबर 2022 को प्रातः 03:08 बजे समाप्त हो रही है।

इस समय पूजा करने पर करवा माता करेगी मेहरबानी

करवा चौथ का शुभ शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं। इसके आलावा इस दिन पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय का समय रात 08 बजकर 09 मिनट है।

इस दिन सूर्योदय से पहले सुहागिन महिलाएं सरगी ग्रहण करती हैं और उसके बाद निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं। फिर नियमानुसार चन्द्रोदय के बाद अन्न-जल ग्रहण करती हैं।

सरगी में इन चीजों का जरूर करे सेवन

फल

ऐसे में सुबह सरगी में फल जरूर खाएं। फल बहुत जल्दी पच जाते हैं। यह पोषण और ऊर्जा के लिए जरूरी है। हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी पिए। जिससे शरीर में मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है।

ड्राई फ्रूट्स

सरगी में ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन किया जा सकता है। क्योंकि यह पूरे दिन की थकान को नियंत्रित करेगा और पानी की भी कमी नहीं होने देगा।

खीर और दूध की फैनी

सरगी में खीर और दूध की फैनी का भी सेवन करना चाहिए। जिससे हमारे शरीर में शुगर की मात्रा बनी रहती है और पूरे दिन हम ऊर्जा पूरक महसूस करते हैं।

खीरा या ककड़ी

करवा चौथ का व्रत एक निर्जला व्रत होता है जिसमें पानी का एक बूंद भी नहीं पिया जाता। इसके लिए सरगी में आप खीरे या ककड़ी का सेवन कर सकते हैं।

जान ले आपके शहर में कब हो रहा है चंद्रोदय?

मुंबई 08:51 बजे
दिल्ली 08:12 बजे
बेंगलुरु 08:40 बजे
कोलकाता 07:39 बजे
मेरठ 08:09 बजे
आगरा 08:11 बजे
नोएडा 08:12 बजे
लखनऊ 08:02 बजे
गोरखपुर 08:00 बजे
मथुरा 08:12 बजे
सहारनपुर 08:10 बजे
रामपुर 08:02 बजे
फर्रुखाबाद 08:05 बजे
बरेली 08:03 बजे
इटावा 08:08 बजे
जौनपुर 08:01 बजे
अलीगढ़ 08:10 बजे
जयपुर 08:22 बजे
देहरादून 08:04 बजे
पटना 07:50 बजे
भोपाल 08:22 बजे
अहमदाबाद 08:54 बजे
अयोध्या 07:55 बजे
अजमेर 08:17 बजे
अमृतसर 08:15 बजे
इंदौर 08:31 बजे
कानपुर 08:04 बजे
कोटा 08:25 बजे
ग्वालियर 08:13 बजे
जयपुर 08:22 बजे
जोधपुर 08:33 बजे
झुंझुनूं 08:20 बजे
चंडीगढ़ 08:09 बजे
बिलासपुर 08:05 बजे
भोपाल 08:22 बजे
रोहतक 08:14 बजे
वाराणसी 07:55 बजे
सूरत 08:46 बजे
हरिद्वार 08:05 बजे
हिसार 08:17 बजे

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

1 month ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

1 month ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

1 month ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

1 month ago