45 साल बाद हुआ बेटी का जन्म ढोल नगाड़े के साथ परिवार ने किया स्वागत

यहां एक परिवार ने यह साबित कर दिया कि बेटियां लक्ष्मी का रूप होती हैं। 45 साल बाद इस परिवार में जब बेटी का आगमन हुआ तो अस्पताल से घर लाने के लिए इस परिवार ने डोली का सहारा लिया। डोली में परिवार के लोग कहार की भूमिका में नजर आए। एकमा नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने बेटी के जन्म लेने पर पालकी की और परिवार में नव आगंतुक बिटिया को पालकी से घर ले आये।

45 साल बाद बीटियाँ रानी का हुआ जन्म

छपरा में एकमा ब्लॉक रोड निवासी शिवजी प्रसाद गुप्ता के यहां पोती के रूप में 45 वर्ष बाद लड़की का जन्म हुआ है। उनके परिवार में पिछले 45 वर्षों में किसी लड़की का जन्म नहीं हुआ है। गुरुवार को शिवजी प्रसाद के घर लडकी पैदा हुई तो परिवार को खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पालकी में रानी बनाकर, ढोल बजाकर किया स्वागत

ब्लॉक रोड एकमा निवासी नवजात के पिता धीरज गुप्ता ने बतया कि इतने लंबे समय के बाद परिवार में बेटी का जन्म किसी जश्न से कम नहीं है। मोदी सरकार के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना से प्रभावित हो बेटी के जन्म को और यादगार बनाया गया। जन्म को यादगार बनाने के लिए पालकी में नवजात और उसके मां को ढोल तासे के साथ गृह प्रवेश कराया गया।

बेटियां होती है साक्षात लक्ष्मी का रूप

धीरज गुप्ता के बड़े भाई बबलू गुप्ता ने बताया कि हम चार भाइयो में किसी को बेटी नहीं थी। परिवार में बेटी आई इसके लिए हर कोई तरस रहा था। बबलू ने आगे बताया कि उनके परिवार में करीब 45 साल के बाद बेटी ने जन्म लिया है। वहीं धीरज के पिता शिवजी प्रसाद ने कहा कि बेटियां साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago