Categories: HealthPolitics

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण को लेकर करी भविष्यवाणी।

कोरोना वायरस ने पुरे देश को झंकझोर के रख दिया हैं यह कोरोना वायरस देश में लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है और हर दिन 25000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच संकट शुरू होने के बाद से ही सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के अलोचक रहे राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह कोरोना के आंकड़ों को लेकर भविष्यवाणी की।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इस हफ़्ते हमारे देश में आँकड़ा 10,00,000 पार कर जाएगा। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के मामले 9 लाख को पार कर गए हैं। देश में अब तक 23174 लोग कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण को लेकर करी भविष्यवाणी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को भी सरकार पर सवाल किया।

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा कि क्या कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है। उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की तुलना दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में बढ़ोतरी से करने वाला एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, ”कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है?”

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 28,701 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई। 500 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 23,174 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में कुल एक्टिव कोरोना मामले बढ़कर 3,01,609 हो गए हैं। कुल मिलाकर देशभर में अबतक 8,78,254 कोरोना वायरस मामले आ चुके हैं। यानि देश के कुल कोरोना मामलों में 34 प्रतिशत से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Written by – Abhishek

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago