पाकिस्तानी शख्स ने जिस दिन की अपनी बेटियों की विदाई उसी दिन घर में शादी कर ले आया पांचवी बीवी

प्यार की ना कोई उम्र होती है और ना ही कोई सीमा। इंसान को कभी भी प्यार हो सकता है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर 56 साल के एक ऐसे ही पाकिस्तानी शख्स की लव स्टोरी खूब चर्चा में है। 11 बच्चों के इस पिता ने एक नहीं दो नहीं, बल्कि पांच-पांच शादियां कर डाली।

इस शख्स की 10 बेटियां और एक बेटा है। जिनमें से आठ बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा भी शादीशुदा है। दिलचस्प बात ये है कि बेटियों ने ही पिता के लिए नई दुल्हन ढूंढी है। यूट्यूब पर इस अनोखी लव स्टोरी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बेटियों की शादी के दिन ही पिता ने की शादी

आपको बता दे, शख्स का नाम शौकत बताया जा रहा है। इसकी उम्र 56 साल है और अब तक ये पांच शादियां कर चुका है। आपको बता दें कि इसके 11 बच्चे हैं जिनमें से 10 बेटियां और एक बेटा है। बेटे समेत 8 बेटियों की शादी भी हो चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेटियों ने ही पिता के लिए नई दुल्हन ढूंढी है।

बेटियों ने ही करवाई पिता की शादी

शौकत के अनुसार घर में दो बेटियां कुंवारी हैं। लेकिन उनकी शादी के बाद जब घर सूना पड़ जाएगा तब क्या होगा। शौकत की बेटियों ने यही बात सोची और अपने पिता के लिए एक दुल्हन ढूंढकर उनकी पांचवी शादी करवा दी।

दरअसल शौकत की चार पत्नियों का निधन हो चुका है और यही वजह है कि बेटियों ने अपने पिता के अकेलेपन को दूर करने के लिए उनका एक बार फिर से निकाह करवा दिया।

बीवी को बड़ी फैमिली से नहीं है कोई दिक्कत

बता दें कि शौकत का परिवार काफी बड़ा है। उनके 40 नाती-पोते हैं। पूरी फैमिली में कुल 62 मेंबर हैं। पूरा परिवार मिलजुलकर रहता है. वहीं, शौकत की नई पत्नी को भी इतने बड़े परिवार से कोई परेशानी नहीं है।

शौकत ने बताया कि एक पहर में उनके यहां पूरे परिवार के लिए करीब 100 रोटियां बनाई जाती हैं। इसे लेकर पत्नी को भी कोई परेशानी नहीं है। वह कहती हैं, मुझे बड़ा परिवार पसंद है। मैं भी धीरे-धीरे पूरी तरह से एडजस्ट हो जाऊंगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago