HomeIndiaशनि देव के प्रकोप से बचाएगा उड़द दाल, करे ये उपाय शनि...

शनि देव के प्रकोप से बचाएगा उड़द दाल, करे ये उपाय शनि देव होगे आप पर फिदा

Published on

उड़द की दाल लगभग हर घर में उपयोग होता हैं और लोग इसे बड़े ही शोक से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उड़द की दाल के कुछ उपाय आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं? ये उड़द दाल आपको शनि देव के प्रकोप से बचा सकता है। अच्छे कर्मों का अच्छा और बुरे कर्मों का बुरा फल देने वाले शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।

जिन्हें अपना कर व्यक्ति अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। तो यदि आपको भी धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पना है तो आप उड़द दाल से ये आसान उपाय जरूर कर सकते हैं….

शन‍िदोष से छुटकारा के लिए

शनि देव के प्रकोप से बचाएगा उड़द दाल, करे ये उपाय शनि देव होगे आप पर फिदा

शनिवार के दिन साबुत उड़द के 4 दाने लें। फिर उसे सिर के ऊपर से 3 बार उल्‍टा घुमाकर कौओं को खिलाएं। इस उपाय को लगातार 7 शनिवार तक करने से शनिदोष से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ काली उड़द दाल का दान करने से भी लाभ मिलेगा।

सुख-समृद्धि के लिए

शनि देव के प्रकोप से बचाएगा उड़द दाल, करे ये उपाय शनि देव होगे आप पर फिदा

शनिवार के दिन 2 साबुत उड़द दाल के दाने लेकर उनपर थोड़ा सा दही और सिंदूर लगाएं। फिर उन दानों को पीपलके पेड़ के नीचे रख दें। इस उपाय को शनिवार के दिन से शुरु होकर लगातार 21 दिनों तक करें। इससे दुर्भाग्‍य दूर होकर सौभाग्‍य की प्राप्ति होगी। घऱ में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होगा।

आर्थिक परेशानी होगी दूर करने के लिए

आर्थिक परेशानी से जुझ रहे लोग उड़द दाल से जुड़ा यह उपाय कर सकते हैं। इसके लिए शनिवार की रात सोने से पहले बेड के नीचे सरसों का तेल रखें। अगली दिन उसी सरसों तेल में उड़द की दाल के गुलगुले बनाएं। फिर उन गुलगुलों को काले कुत्‍ते को खिलाएं।

शनि देव के प्रकोप से बचाएगा उड़द दाल, करे ये उपाय शनि देव होगे आप पर फिदा

इससे आपकी कुंडली से शनिदोष व शनि की दशा कम होगी। साथ ही आप पर मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसेगी। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धन वृद्धि के लिए

शनि देव के प्रकोप से बचाएगा उड़द दाल, करे ये उपाय शनि देव होगे आप पर फिदा

शनिवार की शाम उड़द दाल पीसकर उसके 2 भल्ले बनाएं। फिर उन भल्लों पर सिंदूर और दही लगाकर पीपल के पेड़ के नीचे रखें। फिर वृक्ष को प्रणाम करके बिना पीछे देखे सीधे घर आ जाएं। इस उपाय को लगातार 11 शनिवार करें। इससे धन में वृद्धि होगी। साथ ही फजूस खर्ची कम होगी।

नया कारोबार शुरु करने से पहले यह काम

शनि देव के प्रकोप से बचाएगा उड़द दाल, करे ये उपाय शनि देव होगे आप पर फिदा

अगर आप अपने काम को बढ़ाना यानी कुछ नया कारोबार खोलने की सोच रहे हैं तो पुरानी कंपनी से कोई लोहे की चीज नई जगह पर रखें। साथ ही इसे रखने से पहले उस स्थान पर स्वास्तिक बनाकर थोड़े से काले उड़द रखें। इससे आपका नया कारोबार तेजी से बढ़ेगा।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this