
फरीदाबाद में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है लोग इससे परेशान होकर काम करने को मजबूर है। परंतु प्रशासन द्वारा भी प्रदूषण को खत्म करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इसी के चलते फरीदाबाद में भी प्रशासन प्रदूषण को देखते हुए तथा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए शहर के 36 प्रमुख सड़कों के सेंट्रल वर्ज
और ग्रीन बेल्ट में लगभग 10 तरह के फूलों के करीब 1.25 लाख पौधे लगाने के लिए योजना बना रही है। इन पौधों में करोड़ों रुपयों का खर्च किया जा रहा है ताकि शहर प्रदूषण से दूर हो सके और शहर सुंदर दिख सके।
नगर निगम द्वारा इस कार्य में करीब 2.5 करोड़ रुपए लगा रही है। यह कार्य जून से पहले ही शुरू हो जाता परंतु बीच में भीषण गर्मी के चलते इस कार्य को स्थगित करना पड़ा ।
जून में भीषण गर्मी के कारण पौधों की सूखने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा प्रदूषण को कम करने के लिए अन्य साधनों का भी प्रयोग किया जा रहा है जैसे शहर में सभी सड़कों पर छिड़काव किया जा रहा है ।
शहर में एंटी स्मोक गन की सहायता से प्रदूषण कम किया जा रहा है। वही अब पौधे लगाए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद की केएल मेहता रोड पर
तथा नीलम रेलवे रोड पर पौधे लगाने का कार्य लगभग 2 महीने पहले ही शुरू कर दिया गया था परंतु भीषण गर्मी के चलते पौधे सूखने लगे और इस कार्य को स्थगित करना पड़ा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…