Categories: EntertainmentIndia

नही रहीं तबस्सुम, 78 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा कार्डियक अरेस्ट से हुई मृत्यु

बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है जानी मानी लोकप्रिय एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल का 78 साल की उम्र निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। उनके बेटे होशंग गोविल का कहना है की वह स्वस्थ्य थी और उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी और अगले हफ्ते फिर से शूट करने वाली थीं। यह अचानक हुआ। और इस दुख घटना से सभी सदमे में है।

नही रही तबस्सुम गोविल

उनके बेटे ने बताया कि, “उन्हें गैस्ट्रो की समस्या थी, जिसके कारण उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकिन कल फिर से भर्ती कराया गया। दो मिनट के अंदर उन्हें दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ।’ तबस्सुम 78 की उम्र में भी अपने उम्र को नजरंदाज करते हुए आज भी अपने काम से अपनी ऑडियंस को खुश रखती थी। वही अप्रैल 2021 में भी तबस्सुम गोविल के निधन की अफवाहें सामने आई थीं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि ये खबर झूठी हैं।

कार्डियक अरेस्ट से हुई मृत्यु

तबस्सुम गोविल का निधन 2 दिन पहले शुक्रवार शाम को ही हो गया। उन्होंने कहा, “कल रात करीब 8.40 बजे एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। लेकिन उनके बेटे ने इस बात का खुलासा किया की उनकी मां की अंतिम इच्छा थी की उनके मृत्यु के 2 दिन बाद ही उनके निधन की खबर दी जाए। उनके बेटे ने उनके अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए 2 दिन बाद सबको सूचित किया उनका अंतिम संस्कार शनिवार को ही कर दिया गया है।

3 साल की उम्र से कैरियर में रखा पैर

तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अयोध्यानाथ सचदेव था जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी मां का नाम असग़री बेग़म जो कि एक लेखक और पत्रकार थीं। तबस्‍सुम ने अपने करियर की शुरूआत 1947 में मेरा सुहाग फ़िल्म से की थी। उस समय तबस्‍सुम की उम्र महज तीन साल की थी और उन्‍हें प्‍यार से बेबी तबस्सुम बुलाया जाता था।

बाल कलाकार से टॉक शो तक का सफर

1972 से 1993 तक दूरदर्शन के फेमस सेलिब्रिटी टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से घर-घर में पॉपुलर हुई तबस्‍सुम ने अपने बचपन से करियर की शुरूआत की थी इसलिए उन्‍हें लोग बेबी तबस्‍सुम के नाम से भी जानते थे। बेबी तबस्सुम ने 1947 में फिल्म से बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्‍होंने इस बीच में कई फिल्‍में की लेकिन तबस्सुम को असली शोहरत फूल खिले हैं गुलशन गुलशन के होस्‍ट के तौर पर मिली थी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago