HomeFaridabadफरीदाबाद सेक्टर 15ए के लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज लेकिन...

फरीदाबाद सेक्टर 15ए के लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज लेकिन बूस्टर से रोज होता है पानी ओवरफ्लो

Published on

फरीदाबाद की सोई हुई नगर निगम के अधिकारियों की सुस्ती की वजह से रोजाना सड़क पर लाखों लीटर पानी बह रहा है। और सबसे गंभीर बात ये है इसी क्षेत्र के लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज है। ऐसी हालत हो रखी है राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे हुए सेक्टर-15ए की।

ओवरफ्लो से वाहन चालक परेशान

फरीदाबाद सेक्टर 15ए के लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज लेकिन बूस्टर से रोज होता है पानी ओवरफ्लो

यहां रोज बूस्टर से पेयजल ओवरफ्लो होकर सत्संग भवन के सामने वाली रोड पर जलभराव हो जाता है। इस दयनीय स्थिति से न सिर्फ पेयजल की बर्बादी हो रही है बल्कि वाहन चालकों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

महीनो से क्षेत्रवासी परेशान

फरीदाबाद सेक्टर 15ए के लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज लेकिन बूस्टर से रोज होता है पानी ओवरफ्लो

शनिवार को राधास्वामी सत्संग केंद्र के पास वाली सड़क पर पानी भरा रहा। जिससे आने जाने वालों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ये समस्या महीनों पुरानी है आपको बता दे, सेक्टर- 15ए में बूस्टर लगा है जहां पर रेनीवेल से पानी का सप्लाई आता है।

बूस्टर से बहता है अतिरिक्त पानी

फरीदाबाद सेक्टर 15ए के लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज लेकिन बूस्टर से रोज होता है पानी ओवरफ्लो

हद से ज्यादा पानी ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो जाता है। बूस्टर की भी हालत अच्छी नहीं है। एक तरफ कूड़ा घर है और दूसरी तरफ पशुओं को बांधते हैं। स्थानीय लोगों ने बूस्टर परिसर से डेरी हटवाने के लिए कई बार आवाज भी उठाए है परंतु कोई समाधान हुआ।

लोगो की परेशानी उनकी जुबानी

सेक्टर 15ए के वीरेंदर गौड़ बताते है कि “बूस्टर की नए सिरे से सफाई होना जरूरी है। इसके ऊपर लगी खिड़की बंद होनी चाहिए। हजारों लोग इससे पानी पीते हैं इसलिए इसे सरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। आमजन की आवाजाही भी बंद होनी चाहिए।”

वही सेक्टर 15ए के विनोद सैनी का कहना है कि “सेक्टर में कई-कई दिन तक पेयजल सप्लाई बाधित रहती है और सत्संग भवन वाली सड़क पर पानी बहता रहता है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए। अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।”

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this