फरीदाबाद वालो हो जाओ सावधान! बाजार में टाटा नमक के पैकेट में बिक रहा नकली नमक

फरीदाबाद में फिर एक बार मुख्यमंत्री की उड़नदस्ता टीम ने छापेमारी कर नकली पैकेजिंग वाली कंपनी को धर दबोचा है। सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी करी जिसमे 245 कुंतल नकली नमक बरामद किया है। ये सप्लाई फरीदाबाद पलवल समेत आसपास के जिलों में की जा रही थी। अपराधी की शिकायत डबुआ थाने में दर्ज कराई गई।

गाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहा था कारोबार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गोपनीय सूचना मिली की गाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में राधा स्वामी सत्संग आश्रम के नजदीक प्लाट नम्बर 191 के सामने बनाए गए शेड में टाटा नमक की नकली पैकेजिंग की जा रही है। सूचना मिलने पर उड़नदस्ता टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी व स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।

बल्लभगढ़ का है मालिक

वहां पहुंचकर टीम को खुले और पैक्ड नकली टाटा नमक के कट्टे मिले। शेड के बाहर कंपनी का कोई नाम का बोर्ड भी नहीं मिला। वहां पर मौजूद काम कर रहे कर्मचारियों से पूछने पर पता चला की कंपनी की नाम केके ट्रेडर्स है और इसका मालिक बल्लभगढ़ का रहने वाला कपिल मित्तल है।

नकली टाटा नमक और फेना सर्फ पैकेजिंग

जांच में 245 कुंटल नकली नमक बरामद हुए साथ ही टाटा नमक के 91 कट्टे मिले जोकि एक-एक किलो की थैलियों से भरे हुए थे। टाटा नमक की पैकिंग करनी वाले 3 मशीन भी मौके पर बरामद हुए। इतना ही नहीं मौके पर टाटा नमक व फेना सर्फ की पैकिंग के रोल भी रखे हुए मिले।

नकली कारोबारी पर केस दर्ज

जांच में टीम ने नमक के पैकेट पर लगे बैच नंबर से खोज पड़ताल करने पर पता लगाया की ये एड्रेस करनाल है पर पैकिंग फरीदाबाद में की जा रही थी। नकली टाटा नमक पैकेजिंग से बाजार में ज्यादा मुनाफा कमा रहे थे। इन सब के बाद केके ट्रेडर्स के मालिक कपिल मित्तल पर डबुआ थाने में केस दर्ज किया गया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago