HomeFaridabadभारत जोड़ों यात्रा के कारण फरीदाबाद में क्या 2 दिन तक बंद...

भारत जोड़ों यात्रा के कारण फरीदाबाद में क्या 2 दिन तक बंद रहने वाला है NH?

Published on

फरीदाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 दिसंबर को प्रस्थान होने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर 23 और 24 दिसंबर को नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया गया था।

लेकिन इस निर्णय पर लोगो ने अपनी नाराजगी जताई और पूरे 2 दिन तक सड़क बंद होने से होने वाली परेशानियों पर सवाल उठाया जिसके बाद ट्रैफिक प्रशासन ने इसे बदलकर कुछ और योजना बनाई है।

कुछ घंटों के लिए बंद होगा नेशनल हाईवे

भारत जोड़ों यात्रा के कारण फरीदाबाद में क्या 2 दिन तक बंद रहने वाला है NH?

नेशनल हाईवे को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दो दिनों तक पूरी तरह से बंद करने के फैसले पर लोगों ने सवाल उठाए तो फरीदाबाद यातायात प्रशासन ने योजना बदल दी। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि दिल्ली-आगरा हाईवे की सिर्फ दिल्ली जाने वाली लेन को ही उतने समय के लिए बंद किया जाएगा तब यात्रा हाईवे पर चलेगी। इसके बाद हाईवे खोल दिया जाएगा।

नेशनल हाईवे की दिल्ली जाने वाली लेन 23 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक और 24 दिसंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को कैली चौक से बायपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली से पलवल जाने वाला रूट पहले की तरह चलता रहेगा।

24 दिसंबर को दिल्ली को रवाना होगी यात्रा

भारत जोड़ों यात्रा के कारण फरीदाबाद में क्या 2 दिन तक बंद रहने वाला है NH?

एसएचओ ट्रैफिक दर्पण कुमार ने बताया कि मंगलवार को तय हुआ कि पलवल से दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे को सिर्फ उतने समय के लिए बंद रखा जाएगा, जितने दिन हाईवे पर यात्रा रहेगी। जब यात्रा बीके चौक पहुंचेगी तो राष्ट्रीय राजमार्ग की दिल्ली जाने वाली लेन को बंद कर दिया जाएगा। यात्रा में मेवला के पास रात्रि विश्राम है।

मजदूरों के मेवला पहुंचने के बाद राजमार्ग को फिर से खोल दिया जाएगा। अगले दिन यात्रा फरीदाबाद से सुबह छह बजे रवाना होकर दिल्ली जाएगी। इस दौरान करीब 10 बजे तक हाईवे बंद रहेगा। यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते ही यातायात खोल दिया जाएगा।

Latest articles

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है,...

More like this