Categories: Faridabad

हरियाणा बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अलार्म बनेंगे मंदिर मस्जिद, धार्मिक स्थलों से होगी पढ़ने की घोषणा

इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कई नए तरीके खोजे गए है। छात्रों के अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद हरियाणा शिक्षा बोर्ड परीक्षा ने ली है जो छात्रों की तैयारी पर विशेष ध्यान देगे। जिसमें छात्रों से पढ़ाई करवाने के लिए सभी धार्मिक स्थलों से मदद ली जाएगी। हर सुबह धार्मिक स्थलों से अनाउंसमेंट किया जाएगा कि छात्र उठकर पढ़ाई शुरू करें। इस अनोखी तैयारी में पैरेंट्स अपने बच्चों को सुबह 4:30 बजे जगाएंगे और 5:15 बजे तक बच्चे पढ़ाई करना शुरू कर देंगे। इसी के साथ शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और इसमें मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों को सुबह-सुबह भी इस बात की घोषणा करने को कहा गया है ताकि छात्र उठकर पढ़ाई में लग जाएं।

सर्दियों में भी कोई छुट्टी नहीं

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बार छात्रों को ही नहीं बल्कि शिक्षकों को मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए इस बार एक जनवरी से 15 जनवरी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की विंटर वैकेशन भी रद्द कर दी है इसी कारण छात्रों के साथ साथ शिक्षकों की भी स्कूल अना पड़ेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कक्षाएं लगेंगी, जिसमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे विषयों की प्राथमिकता के आधार पर तैयारी की जाएगी। कक्षा के सबसे होशियार बच्चे से लेकर पढ़ाई में कमजोर छात्रों तक तरह-तरह के प्रयास किए जाएंगे ताकि स्कूलों का रिजल्ट सुधारा जा सके।

जिला शिक्षा अधिकारी का बयान

इसको लेकर सभी स्कूल प्रमुखों को 26 दिसंबर यानी आज अपनी कार्य योजना जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपने को कहा है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन का कहना है,बोर्ड का परिणाम छ वर्षों मुकाबले और बेहतर हो इसका प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में सभी छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। धार्मिक स्थलों के संचालकों से इस संबंध में बात कर इसके लिए तैयार किया जाएगा।”

 

 

 

 

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago