Categories: Faridabad

अडानी ग्रुप ने रातों रात दिया झटका, फरीदाबाद और पलवल के सीएनजी के रेट 95 पैसे प्रतिकिलो बढ़ाए

रातों रात फरीदाबाद की जनता को झटका मिला है। रातों रात ही एक ऐसी खबर निकाल कर सामने आई जिससे लोगो की रातों की नींद ही उड़ गई। वैसे तो फरीदाबाद एक उद्योगिक शहर है यहां पर वाहनों का बहुत काम है जिसमें पेट्रोल सीएनजी का बहुत खर्च आता है। दरअसल फरीदाबाद दिल्ली और गुरुग्राम को एक चीज में पीछे छोड़ आगे निकाल गया है। आपको बता दे दिल्ली और गुरुग्राम से ज्यादा फरीदाबाद में सीएनजी के दामों में आग लग रही है।

फरीदाबाद में सीएनजी के बड़े दाम

दरअसल भारत के सबसे पैसे वाले अडानी ग्रुप ने फरीदाबाद की जनता को झटका दिए है। आपको बता दे, एजीएल यानी अडानी ग्रुप का (अडानी गैस लिमिटेड) कंपनी ने फरीदाबाद और पलवल में तत्कालीन प्रभाव से सीएनजी के दाम में 95 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। पैसे बढ़ने की वजह से काफी चीज प्रभावित हो सकती है। इससे वाहन मालिकों को एक बार फिर झटका लगा है।

जानिए कितना दाम बढ़ा

फरीदाबाद में बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की दर अब 85 रुपये 14 पैसे प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि पलवल में सीएनजी 86 रुपये 14 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगी। अभी तक फरीदाबाद में सीएनजी की दर 84.19 रुपये प्रति किलो थी। जबकि पलवल में 19 पैसे की दर से 85 रुपये दिए जा रहे थे।

 

आधी रात में बढ़े दाम

शनिवार की आधी रात को अडानी गैस लिमिटेड कंपनी ने बिना किसी जानकारी के अचानक रेट बढ़ा दिए। वर्तमान में जिले के लगभग 20 से अधिक स्टेशनों से सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। दोनों जिलों में प्रतिदिन दो लाख से अधिक वाहन सीएनजी खरीदते हैं। सीएनजी के नए दाम शनिवार आधी रात से लागू हो गई हैं। सीएनजी में अचानक से हुई बढ़ोतरी के वजह से लोग एक बार फिर मंहगाई की मार से परेशान है। हर बार सीएनजी के दाम बढ़ने से अन्य चीजों के दाम पर भी प्रभाव पड़ता हैं।

 

 

 

 

 

 

 

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

5 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago