Categories: Faridabad

हरियाणा में 4 दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा, हो सकती है बारिश

सब सर्दियों का इंतजार कर रहे थे, परंतु वह नहीं आ रही थी। अब जबकि ठंड आ गई है तो लोगों से सहन नहीं हो रही। शीतलहर (Cold Wave) जमकर अपना कहर बरपा रही हैं। तेज़ और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों की कुल्फी जम गई हैं। कश्मीर का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया और कई स्थानों पर शनिवार की रात को सबसे ज्यादा सर्दी का तापमान किया गई और इधर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के अलावा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में भी ठंडी हवाओं का असर देखने मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा के कई में रविवार को घना कोहरा छाया रहा और 3 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा।

इन राज्यों में होगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार की रात राजस्थान में सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ राज्य के करौली में पारा गिरकर 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नागौर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

कश्मीर के मौसम विभाग का बयान

कश्मीर में मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि घाटी में क्रिसमस शुष्क लेकिन ठंडा था। हालांकि अगले हफ्ते बारिश की संभावना है। कई क्षेत्रों में जलापूर्ति के पाइप जम गए हैं। डल झील का अंदरूनी हिस्सा भी जम गया है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

हो सकती है बारिश

यह शहर में सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कार्यालय ने कहा कि मौसम कार्यालय ने सोमवार तक जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है, इसके बाद 30 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कार्यालय ने कहा कि न्यूनतम तापमान मामूली रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago