Categories: Faridabad

बढ़ती ठंड का असर यातायात पर 1 महीने के लिए 6 शटल ट्रेनें हुई रद्द

बेरहम सर्दी का कहर जारी है। तेज़ और ठंडी हवाएं चलने से लोगों की हालत खराब हो गई है। लोग ठिठुरने लगे हैं, जिसका गहरा प्रभाव लोगो की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। कोहरे के चलते रेलवे ने पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाली 22 शटल ट्रेनों में से छह को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इससे दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

ठंड के कारण बदला यातायात का टाइम टेबल

अब यात्रियों के लिए आगरा इंटरसिटी ही एकमात्र सहारा होगा। बढ़ती सर्दी और कोहरे के कारण यातायात के साधनों के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।

6 ट्रेनें हुई एक महीने के लिए रद्द

इसी के चलते 22 शटल ट्रेनों में से छह ट्रेनों को रेलवे ने एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। सबसे ज्यादा दिक्कत बल्लभगढ़ और फरीदाबाद आने जाने वाले यात्रियों को होगी। बता दें कि सुबह 8:05 पर चलने वाली पलवल गाजियाबाद को भी कैंसिल कर दिया गया है। लोगों को आगरा इंटरसिटी का सहारा लेना पड़ेगा। कोसीकलां जाने वाली शटल ट्रेन भी रद्द कर दी गई है। ट्रेनें 24 जनवरी तक रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्री आगरा इंटरसिटी से सफर कर सकते हैं।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 04913 पलवल से नई दिल्ली के लिए सुबह 8.05 बजे छूटती है. 04421 पलवल से शकूरबस्ती के लिए दोपहर 12.15 बजे छूटती है। कोसीकलां नई दिल्ली, नई दिल्ली से पलवल के लिए 12.15 बजे रवाना होने वाली 04919, नई दिल्ली से सुबह 8.40 बजे चलने वाली 04916, सुबह 10 बजे चलने वाली 04408 और गाजियाबाद से पलवल के लिए सुबह 11.30 बजे चलने वाली 04912 शटल रद्द कर दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago