HomeFaridabadअडानी ग्रुप ने रातों रात दिया झटका, फरीदाबाद और पलवल के सीएनजी...

अडानी ग्रुप ने रातों रात दिया झटका, फरीदाबाद और पलवल के सीएनजी के रेट 95 पैसे प्रतिकिलो बढ़ाए

Published on

रातों रात फरीदाबाद की जनता को झटका मिला है। रातों रात ही एक ऐसी खबर निकाल कर सामने आई जिससे लोगो की रातों की नींद ही उड़ गई। वैसे तो फरीदाबाद एक उद्योगिक शहर है यहां पर वाहनों का बहुत काम है जिसमें पेट्रोल सीएनजी का बहुत खर्च आता है। दरअसल फरीदाबाद दिल्ली और गुरुग्राम को एक चीज में पीछे छोड़ आगे निकाल गया है। आपको बता दे दिल्ली और गुरुग्राम से ज्यादा फरीदाबाद में सीएनजी के दामों में आग लग रही है।

फरीदाबाद में सीएनजी के बड़े दाम

अडानी ग्रुप ने रातों रात दिया झटका, फरीदाबाद और पलवल के सीएनजी के रेट 95 पैसे प्रतिकिलो बढ़ाए

दरअसल भारत के सबसे पैसे वाले अडानी ग्रुप ने फरीदाबाद की जनता को झटका दिए है। आपको बता दे, एजीएल यानी अडानी ग्रुप का (अडानी गैस लिमिटेड) कंपनी ने फरीदाबाद और पलवल में तत्कालीन प्रभाव से सीएनजी के दाम में 95 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। पैसे बढ़ने की वजह से काफी चीज प्रभावित हो सकती है। इससे वाहन मालिकों को एक बार फिर झटका लगा है।

जानिए कितना दाम बढ़ा

अडानी ग्रुप ने रातों रात दिया झटका, फरीदाबाद और पलवल के सीएनजी के रेट 95 पैसे प्रतिकिलो बढ़ाए

फरीदाबाद में बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की दर अब 85 रुपये 14 पैसे प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि पलवल में सीएनजी 86 रुपये 14 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगी। अभी तक फरीदाबाद में सीएनजी की दर 84.19 रुपये प्रति किलो थी। जबकि पलवल में 19 पैसे की दर से 85 रुपये दिए जा रहे थे।

आधी रात में बढ़े दाम

अडानी ग्रुप ने रातों रात दिया झटका, फरीदाबाद और पलवल के सीएनजी के रेट 95 पैसे प्रतिकिलो बढ़ाए

शनिवार की आधी रात को अडानी गैस लिमिटेड कंपनी ने बिना किसी जानकारी के अचानक रेट बढ़ा दिए। वर्तमान में जिले के लगभग 20 से अधिक स्टेशनों से सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। दोनों जिलों में प्रतिदिन दो लाख से अधिक वाहन सीएनजी खरीदते हैं। सीएनजी के नए दाम शनिवार आधी रात से लागू हो गई हैं। सीएनजी में अचानक से हुई बढ़ोतरी के वजह से लोग एक बार फिर मंहगाई की मार से परेशान है। हर बार सीएनजी के दाम बढ़ने से अन्य चीजों के दाम पर भी प्रभाव पड़ता हैं।

Latest articles

हरियाणा रोडवेज ने शुरू की बल्लभगढ़ से पटौदी, रेवाड़ी के लिए बसें शुरू, जानिए पूरी खबर।

रोडवेज ने पटौदी और रेवाड़ी के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इसके...

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में युवा हो रहे हैं कैंसर का शिकार, जाने पूरी खबर।

स्मार्ट सिटी में कैंसर के मरीजों की संख्या चिंताजनक है। शहर में सबसे ज्यादा...

फरीदाबाद से किया था बदमाशों ने अपहरण, नैनीताल में मिला उद्यमी का शव।

फरीदाबाद से 5 दिन पहले सेक्टर 15 से हथियारों के बल पर अपहरण किए...

More like this