Uncategorized

हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र में सभी पार्टी के विधायकों ने उठाए फरीदाबाद के नाजुक मुद्दे

फरीदाबाद में प्रशासन की लापरवाही की कारण ऐसी घटनाएं घटी जो 2022 के अंत को असंतोषजनक बनाती है। हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के जिला विधायक नीरज शर्मा, भाजपा के फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव विधायक राजेश नागर ने इन मुद्दों को रखते हुए राज्य सरकार का ध्यान खींचा।

प्रदेश एक समस्याएं अनेक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के एयरफोर्स मोड़ पर पांच नवंबर की रात 11 वर्षीय कुणाल की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई थी। अब यह घटना सामान्य लग रही है, लेकिन इसके अलावा भी शहर में अन्य नाले है जो खुले हुए है और रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाले के निर्माण में भी खामियां उजागर हुई थीं।

खबर छपते ही किए गए कार्य

मीडिया के समस्याओं को उजागर करने के बाद नगर निगम हरकत में आई और विभागीय अधिकारियों ने नालों के पास रोशनी की व्यवस्था और नाले की दीवार भी बनवा दी। इसी तरह प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में गड़बड़ी और प्रॉपर्टी आईडी बनाने में हो रही गड़बड़ी से पूरे शहर की जनता को हो रही परेशानी पर भी काम चल रहा है। विधानसभा सत्र में विधायक नीरज शर्मा ने सीवरेज जैसे कई मुद्दों को उठाया था।

सड़क सुरक्षा और यमुना को गंदगी का मुद्दा विधानसभा में रखा

भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सड़क सुरक्षा का मुद्दा उठाया। सरकार से मानव रक्त से लाल हो रही सड़कों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। फरीदाबाद और पलवल में भी यमुना के प्रदूषित पानी से बीमारियां फैलने का मुद्दा उठा। साथ ही दूषित पानी को भी गंभीरता से रखा गया। तिगांव विधायक राजेश नागर ने यमुना प्रदूषण के मुद्दे को उठाया और सरकार से कदम उठाने की मांग की।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago